Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंबेडकरनगर में XEN और SDO से मारपीट के आरोप में कोटेदार गिरफ्तार; चार अज्ञात पर भी FIR 

    Updated: Fri, 10 Apr 2026 03:57 PM (IST)

    अंबेडकरनगर में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जेई पर हमले के मामले में पुलिस ने कोटेदार आशाराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अंबेडकरनगर में विद्युत अधिकारियों पर हमले के आरोप में कोटेदार गिरफ्तार।

    2. पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया।

    3. विद्युत कर्मचारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया।

    संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिशासी अभियंता व एसडीओ और जेई के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने कोटेदार सहित चार अज्ञात पर एससी/एसटी एक्ट सरकारी काम में बाधा डालना समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कोटेदार को गिरफ्तार किया।

    मामले को लेकर पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों ने कार्यालयों पर ताला बंद कर अधीक्षण अभियंता कार्यालय में कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया। हंसवार विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता जयनाथ राम व उपखंड अधिकारी कुमार अनिकेत लाइनमैन के साथ गुरुवार दोपहर में तिलकारपुर गांव के कोटेदार आशाराम यादव के घर मीटर लगाने पहुंचे ही थे कि कोटेदार समेत चार अन्य विरोध करने लगे। सूचना पर आलापुर अधिशासी अभियंता एके यादव पहुंचे।

    परिसर में मीटर लगाने से खफा कोटेदार ने ईंट का टुकड़ा उठाकर मारने के लिए दौड़ा लिया। हंसवार थानाध्यक्ष अभिनेश कुमार ने बताया कि अवर अभियंता की तहरीर कोटेदार आशाराम यादव व चार अज्ञात के पर अनुसूचित जनजाति व सरकारी कार्य में बांध उत्पन्न करना धारा में मुकदमा पंजीकृत कर कोटेदार आशाराम यादव यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।अन्य अज्ञात आरोग्य की तलाश की जा रही।

    कर्मचारी के समर्थन में उतरा संघ

    शुक्रवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन एवं विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति व पावर संविदा कर्मचारी संघ के अवर अभियंता,एसडीओ व लाइनमैन विभागीय कार्य बंद कर और कार्यालय में ताला लगाकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

    खबरें और भी

    राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के जिलाध्यक्ष अवर अभियंता अनिल कुमार बाल्मिक ने कहा कि कर्मचारी नेताओं का कहना है कि यदि सभी आरोपितों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आपूर्ति बंद करके प्रदर्शन किया जाएगा।

    विद्युत उपकेंद्र पर पुलिस करने की तैनाती हो। कर्मचारियों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है तथा वह बड़े आंदोलन की रणनीति बनाने में लगे हैं।धरना में टांडा अधिशासी अभियंता मोहित कुमार, विजिलेंस धवन पाल, अंकित राज, सतीश कुमार,रविंद्र पाल,महेंद्र पटेल, रवि शंकर निषाद, टीजी-दो विनीत कुमार,संविदा मंडली अध्यक्ष बालमुकुंद,जिलाध्यक्ष दिनेश यादव उपस्थित रहे।अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपितों पर कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है।

    परेशान रहे उपभोक्ता

    सुबह से शाम तक अवर अभियंता के धरना प्रदर्शन करने से गलत बिजली विल, खराब मीटर, ट्रांसफार्मर बदलने आदि समस्याओं निस्तारण के लिए उपभोक्ता दिनभर कार्यालय के चक्कर लगाते रहे, उसके बाद निराश होकर वापस लौट गए। मरैला सूरज कुमार डिवीजन कार्यालय में गलत बिजली बिल की शिकायत लेकर आए थे बताया कि धरना प्रदर्शन की वजह से काम नहीं हुआ।

    अकबरपुर शहर की उपभोक्ता शांति देवी ने बताया कि मीटर बदलवाने की शिकायत दर्ज कराने आई हूंकार्यालय में कोई कर्मचारी नहीं मिला। मालीपुर, नेवादा, आलापुर, रामनगर,बसखारी रफीगंज, मकोईया, कल्याणपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता कार्यालय में ताला लटका रहा।