पढ़ाई के दौरान फेसबुक से दूरी, किस्त पर मोबाइल लेकर की तैयारी; अंबेडकरनगर के छात्रों ने नीट में मारी बाजी
अंबेडकरनगर के लगभग 30 छात्रों ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है, जिसमें कई ने ऑनलाइन पढ़ाई और कड़ी मेहनत से बाधाओं को पार किया। किसी को पहली ...और पढ़ें

योगेश पटेल। फाइल फोटो
HighLights
अंबेडकरनगर के लगभग 30 छात्रों ने नीट परीक्षा में सफलता पाई।
कई छात्रों ने ऑनलाइन पढ़ाई और आर्थिक चुनौतियों का सामना किया।
फेसबुक से दूरी बनाकर 14 घंटे तक की पढ़ाई की।
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। आठ से 10 घंटे तक निरंतर पढ़ाई करने के साथ नलाइन व ऑफलाइन क्लास लेकर जिले के होनहारों ने नीट में सफलता के झंडे लहरा दिए। किसी को पहली बार तो किसी को चौथी बार में सफलता हासिल हुई। जिले में लगभग 30 छात्र-छात्राओं ने कामयाबी पाकर डॉक्टर बनने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।
पैकौली बाजार के विमल अग्रहरि ने बताया कि पिता को पैरालाइसिस होने से घर की स्थिति खराब हो गई। बड़े भाई ने पान की दुकान से घर चलाना शुरू किया। किस्त पर मोबाइल लेकर ऑनलाइन क्लास से घर पर ही दो साल तैयारी की और दूसरी बार में सफलता मिली।
भीटी के असंदा गांव के योगेश पटेल ने बताया कि कड़ी मेहनत के साथ 10 से 12 घंटे पढ़ाई करता था। राजस्थान के कोटा में कोचिंग क्लास भी ली थी। परीक्षा भी कोटा में ही दी। कोचिंग के अलावा कमरे में पढ़ना ही था, एक वर्ष से कहीं पर नहीं गया। फेसबुक से भी दूरी बनाकर रखी थी।
डॉक्टर बनने की चाह ने दिलाई सफलता
मालीपुर के उत्पल यादव परीक्षा में उत्तीर्ण होने से काफी खुशी हैं। इनका कहना है कि मेहनत का फल मिला। कोटा में कोचिंग दो साल से कर रहा था। कोचिंग के साथ कमरे पर छह से सात घंटे स्वयं पढ़ता था। पहली बार परीक्षा निरस्त होने से मानसिक परेशानी हुई, लेकिन डॉक्टर बनने की चाह ने सफलता दिलाई।
खबरें और भी
महरुआ के चक्रसेनपुर के अंकित यादव ने बताया कि कानपुर में ऑनलाइन क्लास लेकर तैयारी की। दूसरे प्रयास में सफलता मिली है। सेमऊर खानपुर के मोहतसिम के बहनोई डॉक्टर हैं, उन्हीं से प्रेरणा लेकर डॉक्टर बनने का सपना देखा। परीक्षा पास करने के लिए काफी समय और कड़ी मेहनत लगी। चौथी बार में सफलता मिली। बकौल मोहतसिम कोटा में रहकर 14 घंटे तक पढ़ाई की।
इन मेधावियों ने भी परिवार का नाम किया रोशन
जलालपुर के बासूपुर के अद्वितीय पटेल, टांडा के शौर्य सिंह यादव, अहमद नवाज, रामनगर के पूर्व ब्लाक प्रमुख बलिराम की पुत्री खुशबू गौतम, दिलावलपुर की अनन्या यादव, लखनडीह की अनुष्का चौधरी, जलालपुर के मोहम्मद सुफियान, उस्मापुर के अब्बास मेहंदी ने भी नीट पास कर घर-परिवार का मान बढ़ाया।
नगपुर के सभाजीत मौर्य, किछौछा के नूर मोहम्मद, हंसवर के जैनुद्दीनपुर गांव के अबूबकर, जफराबाद वार्ड के सदाकत अब्बास व शेफा अब्बास, टांडा के दर्जीपुर अजमेरी बादशाहपुर की मीनाक्षी यादव, डिहवा दौलतपुर के आकाश वर्मा, सुलेमपुर परसावां के सिद्धांत चतुर्वेदी, धौरहरा गांव के आनंद मिश्र, डीह भियांव गांव की पूजा निषाद, टांडा के छज्जापुर की उम्मे ऐमन, अकबरपुर के गोविंद गणेशपुर के सौरभ साहू आदि ने नीट 2026 में सफलता पाई है।