Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंबेडकरनगर में 36 नई सहकारी समितियां होंगी स्थापित, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 04:40 PM (IST)

    सरकार अंबेडकरनगर में किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से 36 नई साधन सहकारी समितियों की स्थापना कर रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अंबेडकरनगर में 36 नई साधन सहकारी समितियां होंगी स्थापित।

    2. किसानों को फसल ऋण, खाद, बीज और अनुदान मिलेगा।

    3. समर्थन मूल्य पर धान-गेहूं खरीद, जनसेवा सुविधाएं भी उपलब्ध।

    जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। अन्नदाताओं की आय दोगुणा करने के उद्देश्य से सरकार नई-नई योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। इससे किसानों को कम लागत में अच्छा उत्पादन मिल सकेगा।

    इसी क्रम में जिले में अब 35 नई साधन सहकारी समितियाें की स्थापना होगी। इनके भवन बनाए जाएंगे। इसके लिए भूमि की तलाश पूर्ण हो चुकी है।

    वर्तमान में जिले में कुल 108 समितियों में 99 सक्रिय हैं, शेष को पुनर्जीवित करने की कार्यवाही की जा रही है। यहां से किसानों को फसल ऋण, खाद, बीज, अनुदान एवं जनसेवा जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

    किसानों को नजदीक ही खेती-किसानी से जुड़ी वस्तुएं आसानी से मुहैया हो जाएं तो उन्हें इसके लिए दौड़ न लगानी पड़े। इसी उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए जिले में 36 नई समितियों का गठन कर जल्द ही संचालित करने की दिशा में विभागीय प्रयास तेज हो गया है। इसके लिए गांवों का चयन कर लिया गया है। भूमि की तलाश भी अधिकांश गांवों में हो गई है।

    इन गांवों में बनेगी समिति और भवन का होगा निर्माण

    भीटी ब्लाक के मुकुंदीपुर, रुदऊपुर, बाला पैकौली, जैतूपुर, भियांव ब्लाक के भियांव, पिंडोरिया, पर्वतपुर, मथुरा रसूलपुर, सझवां, रामनगर ब्लाक के मरौचा, कसदहां, सिपाह में सहाकारी समितियों के भवन का निर्माण होगा।

    इसी क्रम में जहांगीरगंज के खरुवावां, लालमनपुर, रामपुर मलिकपुर, अकथरा नारायनपुर, अकबरपुर के बनगांव, सुलेमपुर, पसियापारा, राजेपुर धावां, सतरहीं, सस्पना, मुंगरी, बेलउवा बरियारपुर, बसखारी के सोनहन, हंसवर, बहाउद्दीनपुर, भिदूण, जलालपुर के गयासपुर, टिकरी, हसनपुर, वाजिदपुर, ताहापुर, काबूलपुर, टांडा के बसहरी, मीठेपुर भी शामिल हैं।

    36 समितियों में एक चिकित्सा क्षेत्र, एक पर्यटन क्षेत्र की, पांच वेतन भोगी गठित की गई है। यहां पर किसानों को उर्वरक, ऋण वितरण करने संग समर्थन योजना के तहत धान व गेहूं खरीद की जाएगी। गांवों का चयन कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।

    -राघवेंद्र प्रताप शुक्ल, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता

    खबरें और भी