Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंबेडकरनगर : चंडीगढ़ से बिहार में तस्करी के चक्कर में थे बदमाश, कार और 282 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 04:33 PM (IST)

    अंबेडकरनगर के जलालपुर में पुलिस ने चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब की तस्करी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 282 बोतल अंग्रेजी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही थी अवैध शराब।

    2. जलालपुर पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार।

    3. 282 बोतल अंग्रेजी शराब और कार हुई बरामद।

    संवाद सूत्र, जलालपुर (अंबेडकरनगर)। चंडीगढ़ से शराब बिहार ले जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त कार, करीब 211 लीटर (282 बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब, तीन मोबाइल एवं नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों का चालान कर दिया।

    जलालपुर पुलिस गुरुवार देरशाम सुरहुरपुर-जलालपुर मार्ग पर स्थित चौबेपुर के निकट संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे से सुरहुरपुर रोड पर आ रही कार को रोका गया। तलाशी में कार से 282 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 2.50 लाख रुपये है।

    जांच में क्या पता लगा?

    जांच में पता चला कि बरामद शराब केवल चंडीगढ़ राज्य में बिक्री के लिए अधिकृत है, जिसे आरोपित अधिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध रूप से बिहार ले जा रहे थे। आरोपितों की पहचान चंडीगढ़ के थाना सेक्टर 31 के फेज प्रथम निवासी संदीप कुमार (स्थाई पता हरियाणा के हिसार के थाना बास के उगालन) और सेक्टर 31 फेज द्वितीय राजदरबार निवासी विकास कुमार सिंह के रूप में हुई।

    इनके पास से अवैध शराब के अलावा घटना में प्रयुक्त कार, तीन मल्टी मीडिया मोबाइल और 1240 रुपये बरामद हुए। उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्र की तहरीर पर दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

    खबरें और भी