अंबेडकरनगर में घरेलू कलह में महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, इलाज के दौरान मौत
अंबेडकरनगर में घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ...और पढ़ें

घरेलू कलह में महिला की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत।
HighLights
घरेलू विवाद में महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ।
इलाज के दौरान हुई महिला की दुखद मौत।
पति और सास पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस।
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। घरेलू कलह में महिला ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पति और सास पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
टांडा के नरायनपुर गांव की बनिता की शादी 10 वर्ष पूर्व आलापुर के राउतपारा गांव के विवेक उर्फ अंकित पांडेय से हुई थी। दोनों में आए दिन विवाद होता था। गुरुवार की दोपहर में घर से बाहर गये पति से फोन पर बात किया।
इसके बाद आवेश में आकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। स्वजन इलाज के लिए अकबरपुर में निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। इसके बाद स्वजन शव लेकर घर पहुंचे और मायके सूचना दी।
मृतका के पिता शैलेंद्र मिश्र ने पुलिस को रात में ही फोन से सूचना दी। पुलिस गांव पहुंचकर स्वजन से पूछताछ करते हुए शव को कब्जे में लिया।
पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति विवेक और सास गीता देवी आए दिन विवाद करते रहते है। इसके सूचना बनिता ने फोन पर दी थी। उत्पीड़न से आजिज आकर विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। घरेलू कलह में विवाहिता की मौत से दो बच्चों से मां का आंचल छिन गया।
खबरें और भी
सात वर्षीय बेटा अभिनंदन और पांच वर्षीय बेटी आभ्या मां का शव देख गुमशुम हैं। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित पति को हिरासत लिया गया है।