भीटी-हैदरगंज सड़क की बदहाली को लेकर भाकियू ने किया धरने का एलान, तीन जिलों को जोड़ता है यह मार्ग
भीटी-हैदरगंज मार्ग की बदहाली से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने 1 अगस्त से भीटी चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का एलान किया है। यह 8 किमी लंबा मार ...और पढ़ें
-1784886825680_m.webp)
भीटी-हैदरगंज मार्ग की बदहाली को लेकर भाकियू ने दी धरने की चेतावनी।
HighLights
भीटी-हैदरगंज मार्ग की बदहाली पर भाकियू का धरना।
1 अगस्त से भीटी चौराहे पर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन शुरू।
यह मार्ग तीन जिलों अयोध्या, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर को जोड़ता है।
संवाद सूत्र, भीटी। तीन जिलों अयोध्या, सुलतानपुर व अंबेडकरनगर को जोड़ने वाला भीटी-हैदरगंज मार्ग बदहाल है। इससे नाराज भारतीय किसान यूनियन ने एक अगस्त से भीटी चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
भाकियू के राष्ट्रीय सचिव ने इस बारे में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। उक्त मार्ग आठ किमी लंबा है। भीटी चौराहे से पांच सौ मीटर तक टूट गया है। इसमें बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे प्रतिदिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
वाहनों के गुजरने पर राहगीरों, स्कूली बच्चों, स्थानीय लोगों की पोशाकें गंदी हो रही हैं। उक्त तीनों जनपदों के करीब सौ गांवों के लोगों, परिषदीय से लेकर डिग्री कॉलेज तक के बच्चों का प्रतिदिन इस मार्ग से आवागमन रहता है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव मुन्ना खान उर्फ मोहम्मद रफीक ने मुख्यमंत्री को ऑनलाइन, डीएम, एसपी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को डाक से सूचना भेजी है। एसडीएम ने संबंधित विभाग को पत्राचार कर समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है।