Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भदोही में बनेगी 12 नई समितियां, किसानों को मिलेगी खाद बीज की सुविधा

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 03:11 PM (GMT+05:30)

    भदोही जिले में किसानों को खाद-बीज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 12 नई सहकारी समितियों का गठन किया गया है। इनमें से दो समितियां किराए के भवन में संचालि ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. भदोही में किसानों के लिए 12 नई समितियां बनीं।

    2. किसानों को खाद और बीज की सुविधा मिलेगी।

    3. दो समितियां किराए के भवन में शुरू हो गईं।

    जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। किसानों को उर्वरक की सुविधा उपलब्ध कराए जाने को लेकर जिले में 12 नई समितियों का का निर्माण कराया जाएगा। समितियों का निबंधन (गठन) कर लिया गया है। भूमि उपलब्ध होने पर भवन का निर्माण कराया जाएगा।

    इसके लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। जबकि दो समितियों का किराए के कमरे में संचालन शुरू करा दिया गया है। इससे किसानों को दूर दराज जाकर उर्वरक लाने की समस्या से राहत मिली है।

    किसानों की सुविधा व खेती को बढ़ावा देने के लिए तमाम कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी तरह किसानों को खाद बीज को लेकर दिक्कत न हो पूर्व से संचालित की जा रही 52 साधन सहकारी समितियों को अपडेट करने का काम किया जा रहा है।

    समितियों के कंप्यूटरीकरण के साथ अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। इसी तरह अब 12 नई समितियों का गठन कर भवन के निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। समिति भवन के निर्माण के लिए भूमि की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

    सहायक निबंधक सहकारिता राम प्रकाश ने बताया कि 12 नई समिति का निबंधन किया गया है। इसमें से दो समिति ज्ञानपुर विधानसभा के केदारपुर व औराई विधानसभा के भिदिउरा गांव में किराए के भवन में संचालन शुरू करा दिया गया है।भूमि मिलने पर भवनों का निर्माण कराया जाएगा।

    खबरें और भी

    कहां गठित हुई समिति

    बी पैक्स भिदिउरा, केदारपुर, रैपुरी, छनौरा, मंगुरा, नारेपार, बर्जीकला, रामापुर, सहसेपुर, लसमड़ा, भभौरी, नवधन गांव में समिति का गठन किया गया है। जहां भवन का निर्माण कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- बलिया में नलकूप बिजली कनेक्शन की नई व्यवस्था लागू, अब 30 दिन में पूरी होगी प्रक्रिया