शुक्रवार को अंबेडकरनगर आएंगे CM योगी, 707 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंबेडकरनगर के गोविंद साहब मेला परिसर में तीन विधानसभाओं के लिए 707 करोड़ रुपये की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान् ...और पढ़ें
-1776358794131-1786017924418_m.webp)
सीएम योगी आदित्यनाथ
HighLights
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंबेडकरनगर में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे।
टांडा, आलापुर, जलालपुर विधानसभाओं में 707 करोड़ के 194 कार्य।
जल जीवन मिशन, आईटीआई, पर्यटन विकास सहित कई प्रमुख परियोजनाएं।
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। गोविंद साहब मेला परिसर में शुक्रवार को पहुंच रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब तीन विधानसभाओं के लिए विकास का खजाना खोलेंगे। पहले यहां आलापुर व जलालपुर विधानसभा की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास होना था। अब इसमें अब टांडा विधानसभा को जोड़ दिया गया है। ऐसे में अब 707 करोड़ से नवनिर्मित व प्रस्तावित परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास होगा। प्रशासन ने तैयारियों को पूर्ण कर लिया है।
लोकार्पण-शिलान्यास
तीनों विधानसभा में कुल सात अरब छह करोड़ रुपये की लागत वाली 194 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे। इसमें पांच अरब 60 करोड़ रुपये की लागत वाली 158 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं एक अरब 46 करोड़ रुपये की लागत वाली 36 परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा है।
टांडा में 217 करोड़ 69 लाख रुपये की कुल 69 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास होगा। इसमे 41 करोड़ 21 लाख रुपये की 16 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 176 करोड़ 48 लाख रुपये की 53 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। आलापुर में 313 करोड़ 18 लाख रुपये की कुल 75 परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास होगा।
इसमे 74 करोड़ 82 लाख रुपये की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास व 237 करोड़ 36 लाख रुपये की 64 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा।
जलालपुर में 176 करोड़ 93 लाख रुपये की कुल 50 परियोजनाओं के लोकार्पण तथा शिलान्यास होगा। इसमे 29 करोड़ 94 लाख रुपये की नौ परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 146 करोड़ 99 लाख रुपये की 41 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा
प्रमुख निर्माण कार्य
टांडा विधानसभा में लाइन लास घटाने को पावर कॉरपोरेशन की सीएम टाउन इंफ्राडेवलपमेंट, लाइन लास रिडेक्शन, कैपिसिटी इंहैंसमेंट संबंधी नौ कार्यों का लोकार्पण, राजकीय आईटीआई टांडा का लोकार्पण एवं महादेवा घाट का पर्यटन विकास कार्य का लोकार्पण, बसखारी ब्लॉक में फलाहारी महाराज अंगीरमुनि उर्फ झूलरदास के आश्रम का पर्यटन विकास तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज में पुलिस चौकी का निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा।
खबरें और भी
आलापुर विधानसभा में स्वच्छ पेयजल के लिए जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण, पावर कॉरपोरेशन की सीएम टाउन इंफ्राडेवलपमेंट, लाइन लास रिडेक्शन व कैपिसिटी इंहैंसमेंट संबंधी आठ कार्यों का लोकार्पण, लोक निर्माण विभाग की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जहांगीरगंज में आधुनिक कार्यशाला प्रशासनिक केंद्र का लोकार्पण, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आलापुर में प्रशासनिक भवन, कार्यशाला की मरम्मत एवं जीर्णोद्धार का शिलान्यास व उपनिबंधक कार्यालय भवन का लोकार्पण, थाना आलापुर में 32 क्षमता के बैरक का निर्माण एवं एक विवेचना कक्ष का निर्माण तथा रामजानकी मंदिर टिकरिया जहांगीरगंज के पर्यटन विकास का लोकार्पण संग संत बाबा गोविंद साहब की तापोभूमि मठ के पर्यटन विकास कार्य का शिलान्यास होगा।
जलालपुर विधानसभा में पावर कॉरपोरेशन की सीएम टाउन इंफ्राडेवलपमेंट, लाइन लास रिडेक्शन, कैपिसिटी इंहैंसमेंट संबंधी आठ कार्यों का लोकार्पण तथा तीन कार्यों का शिलान्यास, स्वच्छ पेयजल के लिए जल जीवन मिशन से हर घर नल से जल के तहत कुल 26 परियोजनाओं का लोकार्पण व लोक निर्माण विभाग की छह परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्राम आशापार में गौ संरक्षण केंद्र के विकास का शिलान्यास होगा।
मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
मुख्यमंत्री अपराह्न 2.10 बजे लखनऊ से रवाना हाेकर 2.45 बजे गोविंद साहब मेला परिसर में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके 10 मिनट बाद मुख्यमंत्री 2.55 बजे मंच पर पहुंचेंगे। यहां तीन बजे तक विकास कार्यों की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद अपराह्न चार बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां 4.10 बजे प्रस्थान कर पौने पांच बजे लखनऊ वापस पहुंच जाएंगे।