Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंबेडकर नगर में किसान की धारदार हथियार से हत्या, परिवार में चल रहा था जमीन को लेकर विवाद

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 02:48 PM (IST)

    अंबेडकर नगर में ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध किसान राधेश्याम प्रजापति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध किसान की हत्या।

    2. धारदार हथियार से सिर पर वार कर मौत।

    3. भूमि विवाद और झाड़-फूंक के पहलू की जांच।

    संवाद सूत्र, सम्मनपुर(अंबेडकर नगर)। ट्यूबवेल पर सो रहे वृद्ध किसान की धारदार हथियार से सिर पर अटैक करके हत्या कर दी गई। नाती खाना देने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। रात में क्षेत्राधिकारी नीतीश तिवारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किया है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया है। सम्मनपुर के बडेपुर गांव के मजरा मुस्काबाद के वृद्ध किसान राधेश्याम प्रजापति गांव से पास 500 मीटर दूर अपने ट्यूबवेल पर मिट्टी का बर्तन बनाने का काम करते थे। वह वहीं पर रोजाना सोते थे।

    शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनका नाती संजय प्रजापति खाना लेकर पहुंचा। उसने देखा कि बाबा लहूलुहान बिस्तर पर पड़े तड़फ रहे थे। फोन से इसकी जानकारी स्वजन को दी। ग्रामीणों के संग स्वजन वृद्ध को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे,जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हत्या करने का रहस्य अभी बरकरार है। दो चिकित्सकों ने टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में धारदार हथियार से सिर में गंभीर चोट लगने से मौत होना पाया गया है।

    हालांकि, ग्रामीण थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पुत्र जयप्रकाश की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटना के कारणों की जांच चल रही है।

    मिट्टी का बर्तन बनाने के साथ करते थे झाड़-फूंक

    राधेश्याम प्रजापति पुश्तैनी धंधा मिट्टी का बर्तन बनाने के साथ झाड़-फूंक का काम भी करते थे। ट्यूबवेल के समीप एक चबूतरा बना था। यहां भूत प्रेत से पीड़ितों का झाड़-फूंक करते थे। यह उनकी जीविका का मुख्य साधन थे। उनकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। मृतक के पुत्र जयप्रकाश व पौत्र राजकुमार, संजय, अजय समेत स्वजन व ग्रामीणों में मातम छाया है।

    परिवार में चल रहा भूमि विवाद

    राधेश्याम का अपने भाई से भूमि विवाद चल रहा है। बीते दिनों मामला पुलिस तक पहुंचा था। करीब 25 दिन पहले पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने बुलाया था। हालांकि इसके बाद से विवाद शांत हो गया था।

    खबरें और भी

    घटना में करीबी के शामिल होने का अनुमान

    राधेश्याम की हत्या में किसी करीबी के शामिल होने का अनुमान है। वजह किसान के ट्यूबवेल पर रहने तथा देरशाम तक ही घर से किसी के खाना लेकर आने की जानकारी थी। इसी के बीच घटना को अंजाम दिया दिया गया।

    वृद्ध किसान के हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। स्वाट, एसओजी, सर्विलांस संग स्थानीय थाने की पुलिस संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश हो जाएगा। -नितीश तिवारी, क्षेत्राधिकारी