अंबेडकरनगर में सड़क हादसों का कहर, 3 दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत-एक घायल
अंबेडकरनगर में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक मैकेनिक सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस ने एक मामले में स्कूल वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
HighLights
मैकेनिक संदीप राजभर की ट्रक से टक्कर में मौत।
जहांगीरगंज में बाइक टक्कर से विजय यादव की मृत्यु।
स्कूल वाहन की चपेट में आने से जोखू यादव की मौत।
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। सड़क दुर्घटनाओं में मैकेनिक समेत तीन की मौत हो गई। बाइक सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने एक मामले में स्कूल वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इब्राहिमपुर में नसरुल्लाहपुर इटहिया के संदीप राजभर केदारनगर बाजार की केशवपुर मार्ग पर चारपहिया वाहनों की मरम्मत की दुकान चलाते थे। रविवार को वह दुकान से अकबरपुर सामान लेने के लिए आए थे। दोपहर में वह सामान लेकर दुकान पर लौट रहे थे।
अकबरपुर की कोटवा गांव के निकट निर्माणाधीन बाईपास पर पहुंचे थे। ट्रक की चपेट में आने से वह गिर गए। हेलमेट न लगाने की चलते सिर में गंभीर चोटें लगीं। हादसे की जानकारी होते ही ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त होने पर स्वजन पहुंचे। मृतक 3 भाइयों में मझला था। निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
दूसरा हादसा जहांगीरगंज की ग्राम सहाबुद्दीनपुर में शनिवार की देर शाम हुआ। दो मोटर साइकिलों की टक्कर में घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा मामूली रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान हिछनापुर किन्नूपुर की विजय उर्फ नन्हे यादव की रूप में हुई। घायल बाइक चालक की पहचान सहाबुद्दीनपुर की जनार्दन की रूप में हुई। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं।
वहीं, आजमगढ़ की अतरौलिया निवासी अरविंद यादव की पिता जोखू यादव अपनी बहन की घर नरियांव (गुलरहा) से शनिवार को पैदल घर जाने की लिए निकले थे। वह सवारी वाहन पर बैठने के लिए जा रहे थे कि नरियांव की समीप स्कूल वाहन के चालक महेंद्र यादव ने तेज टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। चालक वाहन समेत भाग गया। जोखू यादव को घायलावस्था में परिजन अतरौलिया मेडिकल कॉलेज लेकर गए।
यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने आजमगढ़ रेफर कर दिया। हालत में सुधार नहीं होने पर वाराणसी रेफर किया गया। हालांकि, वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। बेटे अरविंद यादव ने पुलिस से जांच कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। विजय की मौत की मामले में तहरीर नहीं मिली है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।