Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सफाई कर्मियों की भर्ती में गड़बड़ी, ओपी राजभर बोले- डांट लगाते हैं तो मंत्रियों का आ जाता फोन

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 03:55 PM (IST)

    मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अंबेडकरनगर में जनसुनवाई की, जहां उन्होंने सफाई कर्मियों की भर्ती में गड़बड़ी और मंत्रियों के हस्तक्षेप पर सवाल उठाए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    अजय सिंह, अंबेडकरनगर। पंचायतीराज व जिले के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को न्यू सर्किट हाउस के कक्ष में बैठकर जनसुनवाई की। कोई रास्ता व नाली अवरुद्ध करने की समस्या लेकर आया था तो कोई कुम्हारी कला के लिए जमीन का पट्टा दिलाने के लिए।

    वह एक-एक शिकायतें पढ़कर वह संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर निदान कर रहे थे। इस बीच गांवों में सफाई कर्मियों की फौज होने के बावजूद स्वच्छता की स्थिति ठीक न होने के सवाल पर बोले कि किसी सफाई कर्मी को डांट लगाते हैं तो मंत्री जी का फोन आ जाता है कि वो हमारा आदमी है।

    दरअसल, भर्ती के समय में ही गलती की गई। ठाकुर साहब, पंडित जी और पटेल जी रख लिए गए जबकि ये काम स्वीपर का है। वे होते तो काम करते।

    जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति व ट्रामा सेंटर का संचालन न हो पाने के सवाल पर मंत्री बोले कि वे गोली लगने से घायल युवक को देखने सुबह ही जिला अस्पताल गए थे। वहां की सफाई व अन्य व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। ट्रामा सेंटर के लिए डीएम की चिट्ठी विभाग को गई है, मंत्री से मिलकर कहेंगे माल (धन) दीजिए। नाली-चकरोड जैसे छोटे-छोटे मामले आ रहे, यह प्रशासनिक उदासीनता या लापरवाही का असर तो नहीं? इस पर राजभर बोले कि ये गरीब, कमजोर लोग हैं।

    इनको पता नहीं है कि थाना या तहसील दिवस में जाएंगे तो इनकी समस्या दर्ज कर निदान किया जाएगा। कुछ लोग हाईकमान मानकर सीधे चले आते हैं। स्वच्छता अभियान का प्रभाव गांवों में नजर नहीं आता। इस पर पंचायतीराज विभाग के मंत्री ने कहा कि 90 प्रतिशत घरों में शौचालय बन गए हैं। जिनके घरों में नहीं हैं, उनके लिए सामुदायिक शौचालय बनवाए गए हैं।

    खबरें और भी

    कूड़ा निस्तारण के लिए आरआरसी सेंटर बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि गांवों के लोग की आदत बदलने के लिए निजी संस्थाओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वे घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही 13448 पंचायत सचिवों की भर्ती की सूचना आयोग जारी करेगा।

    जिले में बिजली कटौती की समस्या पर बोले कि जर्जर तार व कम क्षमता के ट्रांसफार्मरों से यह दिक्कत है। सरकार इस पर ध्यान दे रही है। सुबह से शाम तक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही निशाने पर रहते हैं? इस राजभर बोले कि उन्होंने मुझे गाली देने के लिए एक व्यक्ति को गाड़ी, पैसा व फ्लैट दिया है।

    सपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनपढ़ महिला को बना दिया है जो मेरे बारे में अनाप-शनाप बोलती हैं। एक सवाल के जवाब में राजभर ने जिले की एक सीट पर दावेदारी की हामी भरी। श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण पर बोले, इसमें भी सपा के लोग ही आगे हैं। मुख्य कर्ता-धर्ता टिन्नू यादव निकला।

    यह भी पढ़ें- 'ईमानदारी से विकास कार्यों को बढ़ाएं आगे...', प्रशासक बनाए गए ब्लॉक प्रमुखों को राजभर ने दी सलाह