विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भीटी-हैडरगंज मार्ग को PWD ने कराया दुरुस्त, टूटी सड़कों पर चल रहा मरम्मत का कार्य

Published: Mon, 27 Jul 2026 02:36 PM (IST)

लोक निर्माण विभाग ने भीटी-हैदरगंज मार्ग को दुरुस्त कर दिया है, जिसकी बदहाली को लेकर भाकियू आंदोलित थी। दैनिक जागरण ...और पढ़ें

भीटी-हैडरगंज मार्ग को लोकनिर्माण विभाग ने कराया दुरुस्त।

भीटी-हैडरगंज मार्ग को लोकनिर्माण विभाग ने कराया दुरुस्त।

HighLights

  1. लोक निर्माण विभाग ने भीटी-हैदरगंज मार्ग को दुरुस्त किया।

  2. भाकियू ने मार्ग की बदहाली पर धरने की चेतावनी दी।

  3. दैनिक जागरण की खबर के बाद PWD ने संज्ञान लिया।

संवाद सूत्र, भीटी। भीटी-हैदरगंज मार्ग को लोकनिर्माण विभाग ने दुरुस्त कराकर आवागमन सुचारु कर दिया है। उक्त मार्ग की बदहाली को लेकर लोगों में आक्रोश और भाकियू आंदोलित थी। मार्ग की बदहाली सम्बंधी खबर दैनिक जागरण ने अपने 24 जुलाई के अंक में मार्ग की बदहाली को लेकर भाकियू ने दी धरने की चेतावनी शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान लिया और अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता को मौके पर भेज कर जांच कराते हुए रिपोर्ट प्राप्त की। मार्ग को दुरुस्त करने की दिशा में ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर से ईंट, मिट्टी, राबिश सहित मजदूर लगाकर मार्ग को दुरुस्त कराना शुरू करा दिया।

भीटी-हैडरगंज मार्ग की बदहाली को लेकर भाकियू के राष्ट्रीय सचिव रफीक ने गत गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर एक अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी थी।

अधिशाषी अभियंता सौरभ सिंह ने बताया कि बरसात के दौरान सड़कों पर गड्ढों को भरने की दिशा में विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मार्गों की नियमित निगरानी कर क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराई जा रही है।

वर्तमान में भीटी–हैदरगंज मार्ग, खजुरी से खमपुर होते हुए वनगांव संपर्क मार्ग, तिवारीपुर-चनहा वाया मिखौड़ा मार्ग, भीटी-गोसाईगंज मार्ग, भीटी-महरुआ मार्ग, यादवनगर-महरुआ मार्ग, महरुआ-दोस्तपुर मार्ग पर गड्ढा मुक्ति व मरम्मत का कार्य कराया गया है। जिले के शेष मार्गो पर अभियंताओं की टीम निगरानी कर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- भीटी-हैदरगंज सड़क की बदहाली को लेकर भाकियू ने किया धरने का एलान, तीन जिलों को जोड़ता है यह मार्ग