Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ‘जब अखिलेश सीएम थे तब…’ ओपी राजभर ने आजम की जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर सपा प्रमुख पर कसा तंज

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 04:43 PM (GMT+05:30)

    पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर जौहर विश्वविद्यालय की जमीन और पेपर लीक मामले में सवाल उठाए। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. राजभर ने अखिलेश से जौहर विवि जमीन पर सवाल पूछा।

    2. राहुल की शक्ति बढ़ रही, अखिलेश की घट रही है।

    3. पेपर लीक और नौकरियों पर अखिलेश को घेरा।

    जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। पंचायतीराज मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव से सवाल किया कि जब आप मुख्यमंत्री थे तो जमीन जौहर विवि के नाम क्यों नहीं कराए, जबकि जमीन सरकार की थी, पैसा सरकार का लगा था। नक्शा भी पास कराते तो आज कोई अंगुली नहीं उठाता।

    राजभर ने ये बातें यहां न्यू सर्किट हाउस में कुछ पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहीं। उन्होंने कहा कि अखिलेश नहीं चाहते थे कि जौहर विवि का भला हो। अब सरकार कह रही कि यदि नक्शा पास कराया है तो दिखाओ, ऐसे में समस्या हो रही है।

    एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा राहुल गांधी की शक्ति बढ़ रही और अखिलेश यादव की घट रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के समर्थन में पीएम आवास के सामने राहुल धरना दे रहे थे तो अखिलेश भागते-भागते पहुंचे। उनकी सरकार में पुलिस अधिकारी को घुटने पर बैठे देखा था।

    जब पुलिस हिरासत में लिए गए तो वाहन के ड्राइवर से कह रहे कि चालक महोदय कहां ले जा रहे हैं। राजभर ने कहा कि कांग्रेस ने जो वोट हासिल किया, 2024 के चुनाव में उसकी तुलना करिए। अखिलेश मुसलमानों को अपना गुलाम समझते हैं।

    खबरें और भी

    पेपर लीक पर विपक्ष के विरोध को लेकर ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर तगड़ा तंज कसा। कहा कि उनकी सरकार में बच्चे खेत में बैठकर परीक्षा देते थे। नकल कराई जाती थी। नौकरियां बेची जाती थीं।

    अखिलेश व राहुल गांधी इसी डर से सदन नहीं चलने दे रहे कि कड़ा कानून बनेगा तो उन्हीं के लोग की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। उन्होंने कहा कि योगी राज में बिना घूस या सिफारिश के नौ लाख सरकारी नौकरी दी गई।

    यह भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर आजम खां के समर्थन में उतरी कांग्रेस, रामपुर पहुंचे प्रदेश अजय राय ने छात्रों को खिलाए लड्डू

    यह भी पढ़ें- 10 दिन बाद जौहर यूनिवर्सिटी का धरना खत्म, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार ने ध्वस्तीकरण आदेश पर लगाई रोक