Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10 दिन बाद जौहर यूनिवर्सिटी का धरना खत्म, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार ने ध्वस्तीकरण आदेश पर लगाई रोक

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 10:34 AM (IST)

    जौहर यूनिवर्सिटी में छात्रों का दस दिवसीय धरना समाप्त हो गया है। मंडलायुक्त द्वारा अवैध भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगाने के बाद पुलिस-प्रशासन ने ...और पढ़ें

    रामपुर स्थित जौहर विश्व विद्यालय में धरना समाप्त होने के बाद सूना पड़ा मुख्य द्वार।

    रामपुर स्थित जौहर विश्व विद्यालय में धरना समाप्त होने के बाद सूना पड़ा मुख्य द्वार।

    HighLights

    1. दस दिन से चल रहा जौहर यूनिवर्सिटी का धरना समाप्त

    2. मंडलायुक्त ने अवैध भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक लगाई

    3. पुलिस-प्रशासन ने छात्रों को समझाकर धरना खत्म कराया

    जागरण संवाददाता, रामपुर।  दस दिन से जौहर यूनिवर्सिटी पर चल रहा छात्र-छात्राओं का धरना समाप्त हो गया है। सोमवार को विश्वविद्यालय के अवैध घोषित भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर मंडलायुक्त ने रोक लगा दी थी। सोमवार की आधी रात में विश्वविद्यालय पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को समझा बुझाकर धरना समाप्त करा दिया है। हालांकि विश्व विद्यालय प्रबंधन की ओर से अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

    38 भवनों को ढहाने का दिा गया था आदेश

    15 जुलाई को रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से जौहर विश्व विद्यालय में बिना नक्शा स्वीकृत कराए 38 भवनों को ढहाने का आदेश दिया गया था। इसके खिलाफ विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मंडलायुक्त न्यायालय के साथ ही हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

    मंडलायुक्त ने लगाई ध्वस्तीकरण के आदेश पर रोक

    मंडल आयुक्त आंजनेय कुमार ने सोमवार को ध्वस्तीकरण के आदेश पर अग्रिम आदेश आने तक रोक लगा दी है। वहीं मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई नियत है। सोमवार रात लगभग आठ बजे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी धरनारत छात्रों से मिलने पहुंचे थे और मंगलवार सुबह वह लखनऊ चले गए। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम आज दोपहर में यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे।

    यह भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी को मिले करोड़ों रुपए के दान में कालाधन होने का शक, आयकर विभाग की जांच जारी

    यह भी पढ़ें- 'जौहर यूनिवर्सिटी को बचाना प्राथमिकता', रुचिवीरा सहित सपा सांसदों का दल रामपुर पहुंचा; आजम के गढ़ में एकजुट हुए सपाई

    खबरें और भी