अंबेडकरनगर में छात्रा समेत तीन किशोरियों का अपहरण, तीन अलग घटनाओं में चार के खिलाफ एफआईआर
Ambedkarnagar Crime: शनिवार को उन्हें दो युवकों के छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाकर अपहृत करने की जानकारी हुई। आरोपित पहले भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर चुक ...और पढ़ें

छात्रा सहित तीन किशोरियों के अपहरण से खलबली
HighLights
तीन दिन में भीटी क्षेत्र की घटनाओं से दहशत में ग्रामीण
पुलिस कर रही अपहृताओं संग आरोपितों की तलाश
संवाद सूत्र, अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर के भीटी क्षेत्र में छात्रा सहित तीन किशोरियों के अपहरण से खलबली मच गई। पीड़ित स्वजनों की तहरीर पर भीटी पुलिस ने तीनों घटनाओं की अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज किया है। अपहृत किशोरियां अलग-अलग गांव की है।
भीटी के एक गांव की किशोरी स्थानीय कालेज में कक्षा दस की छात्रा है। शुक्रवार को वह घर से सुबह करीब नौ बजे स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन वह स्कूल पहुंची नहीं पहुंची। वहीं वापस दोपहर दो बजे तक घर नहीं पहुंचने पर स्वजन की परेशानी बढ़ गई।
स्कूल समेत सभी संभावित स्थानों पर तलाश की। इस दौरान शनिवार को उन्हें दो युवकों के छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाकर अपहृत करने की जानकारी हुई। आरोपित पहले भी छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। पीड़ित पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने भीटी के सझवा गांव के अंकेश और दर्शनलाल के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
भीटी के दूसरे गांव की एक किशोरी को अज्ञात व्यक्ति ने गत शुक्रवार को दोपहर में अपहृत कर लिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। भीटी के ही एक अन्य गांव की किशोरी को एक युवक मध्यरात्रि के करीब अपहृत कर लिया।
खबरें और भी
पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने अयोध्या जिले के बीकापुर के भरऊखाता गांव के विक्रम के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कृष्णबली सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर जांच तथा अपहृताओं संग आरोपितों की तलाश की जा रही है।