Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अंबेडकरनगर को नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर का केंद्र बनाएगी सरकार', गोविंद साहब धाम में बोले CM योगी

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 05:31 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकरनगर को उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर का केंद्रबिंदु बनाने की बात कही। उन्होंने गोविंद साहब धाम के विकास और प्रदेश में कानू ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

    HighLights

    1. अंबेडकरनगर बनेगा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर का केंद्रबिंदु।

    2. गोविंद साहब धाम मेला को राजकीय दर्जा मिलेगा।

    3. सपा सरकार में गुंडागर्दी, अब माफिया मुक्त यूपी।

    जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां कहा कि आज मेरा सौभाग्य है मैं यहां आया। मां सरयू और तमसा के बीच गोविंद साहब की पावन धरा को नमन करता हूं। प्रदेश के लाखों हस्तशिल्पियों को नमन करता हूं जिन्होंने भारत को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। 7 अगस्त 1905 को भारत के सेनानियों ने स्वदेशी का मंत्र दिया था।

    हथकरघा दिवस की बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोविंद साहब धाम में पहली बार कोई सीएम आया। सैकड़ों वर्षों से आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र बना है। आज दर्शन किया नवनिर्मित रामजानकी मंदिर में तो एक आध्यात्मिक अनुभूति हुई। यहां लगने वाले मेला को राजकीय मेला बनाएंगे। सुविधाओं के साथ जोड़ेंगे। बोले कि 1500 करोड़ का उपहार कटहरी में जीत पर दिया था। विकास का मॉडल कैसा होना चाहिए ये यहां आकर देख लो।

    दो दो एक्सप्रेसवे के साथ जिला जुड़ा है। नार्थ साउथ कारीडोर का केंद्र भी अंबेडकरनगर बनेगा। यहां के मेडिकल कालेज में क्रिटिकल केयर यूनिट तैयार हैं। हम लोग लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास करते हैं। विधानसभा में 59 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को लेकर आए थे। सोचते थे कि विपक्ष में भी इसके प्रति रुचि होगी। लेकिन सपा ने विधानसभा नहीं चलने दी। हो हल्ला करने लगे। 

    कानून व्यवस्था हो चुकी थी तहस-नहस

    हमने बजट में महापुरुषों के स्मारकों मूर्तियों की सुरक्षा और सम्मान की व्यस्था की थी। आंगनबाड़ी आशा के मानदेय की धनराशि को बढ़ाने की व्यवस्था की थी। योगी बोले सपा सरकार में गुंडागर्दी थी। योग्यताओं के आधार पर नौकरी नहीं मिलती थी। चाचा भतीजा की जोड़ी वसूली पर निकल पड़ती थी। कानून व्यवस्था तहस नहस हो चुकी थी।

    खबरें और भी

    रोज दंगे होते थे। यूपी का माहौल खराब कर दिया था। इससे लोग यूपी के युवाओं को पसंद नहीं करते थे। जिस गाड़ी में सपा का झंडा उसमें होगा कोई गुंडा की स्थिति थी। पलायन की स्थिति थी। कहीं बालू कहीं भू तो कहीं पशु माफिया पाल रखे थे। आज माफिया मुफ्त गुंडा मुफ्त दंगा मुफ्त उत्तर प्रदेश है। युवाओं के भविष्य से किसी ने खिलवाड़ किया तो जेल होगी। छात्रवृत्ति पर कोई डकैती नहीं डाल सकता। व्यापारी को धमका नहीं सकता। बेटी के साथ हरकत पर जेल।

    वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया की जगह वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट है। 16 करोड़ को फ्री राशन, मूक बधिर को आज सर्जरी में छह लाख सरकार दे रही है। जो निराश्रित हैं सारा खर्चा उठाएंगे। हर गांव में कनेक्टिविटी, बिजली, खेत को पानी देने की व्यस्था की जा रही है। 2017 के पहले प्रदेश डेंगू, इंसेफेलाइटिस कालाजार के लिए जाना जाता था।

    अब बच्चों का भविष्य सुरक्षित

    अब बच्चों का भविष्य सुरक्षित है। पहले सपा के समय में 12 से 1500 बच्चे इंसेफेलाइटिस का शिकार होते थे, नेताओं के चेहरे पर कोई शिकन नहीं होती थी। विकास के लिए सरकार को विजन और समय चाहिए। 17 के पहले सीएम नोएडा नहीं जाते थे। कुर्सी खिसकने का डर लगता था। जनता ने हमेशा के लिए कुर्सी छीन ली। बोले जो लोग 12 बजे सो कर उठेंगे। उनको चाचू सिखायेंगे फिर जिम चले जाएंगे। वहां से आने पर बेदम। ऐसे लोग प्रदेश क्या खाक चलाएंगे।

    संभल में दंगा करने वाले को नाक रगड़वा रही सरकार। बरेली का मौलाना कह रहा बक्श दो। आज धमकी देता है तो कहता हूं आयो सिखा देते हैं दंगा कैसे करते हैं। सपा और कांग्रेस महाराजा सुहेलदेव का स्मारक नहीं बनने दे रहे थे।

    आज बहराच में मेडिकल कालेज और भव्य प्रतिमा विजयी मुद्रा में है। झलकारी बाई, वीरांगना उदा देवी के नाम पर महिला पीएसी बटालियन का गठन कर दिया है। यूपी के नाम से लोग कांपते थे, लोग दूर भागते थे। अब यूपी का नाम लेने पर गले लगने आ जाएंगे।

    पीएम मोदी के नेतृत्व में काशी कारीडोर, अयोध्या में भव्य राममंदिर बना। सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं।काग्रेस ने कहा था राम थे ही नही। युवाओं के सम्मान, रोजगार के लिए अभ्युदय कोचिंग की व्यवस्थाएं हैं । युवा नीति के साथ सरकार आगे आ रही है।

    यह भी पढ़ें- रालोद को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष ने दिया इस्तीफा; जयंत चौधरी से बोले- बढ़ रहा धन-बल और परिवारवाद

    हर जिले में स्किल बढ़ाने संग रोजगार की व्यस्था होगी। पहली बार निषाद राज को सम्मान मिला है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर आने का सौभाग्य मिला। सपा के गुंडों को अवसर नहीं देना है। बोले इसी जिले में रामबाबू गुप्ता की हत्या कर दी गई थी।