Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेठी में खाद दुकानों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, खामियां मिलने पर पांच दुकानदारों को नोटिस जारी

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 05:11 PM (IST)

    कृषि विभाग ने अमेठी में खाद की दुकानों का निरीक्षण कर अनियमितताएं पाईं। ओवररेटिंग और टैगिंग रोकने के लिए पांच दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कृषि विभाग ने अमेठी में खाद दुकानों पर औचक निरीक्षण किया।

    2. अनियमितताएं मिलने पर पांच दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए।

    3. किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने का अभियान जारी।

    जागरण संवाददाता, अमेठी। किसानों को वाजिब मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने व टैगिंग रोकने के लिए सोमवार को कृषि विभाग की टीम ने कई दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर पांच दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोष जनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

    उपकृषि निदेशक सतेंद्र कुमार व जिला कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह निरंजन ने अलग-अलग खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। उपकृषि निदेशक ने अमेठी के गोसाईंगंज स्थित किसान खाद भंडार का निरीक्षण किया। यहां उपलब्ध उर्वरक तथा स्टाक रजिस्टर एवं बिक्री रजिस्टर काे देखा।

    दुकानदार शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि 444 बोरी यूरिया प्राप्त हुई थी। जिसे वितरण कर दिया गया है। यूरिया वितरण किए गए किसान लवकुश से उनके मोबाइल नंबर पर बात करने पर बताया गया कि यूरिया के साथ जिंक टैंग करके दिया गया है, जिस पर नोटिस जारी करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

    इसके बाद महाराजपुर किसान सेवा केंद्र पर उपलब्ध उर्वरक तथा स्टाक रजिस्टर एवं बिक्री रजिस्टर का निरीक्षण किया गया, जो नहीं मिला।

    दुकानदार प्रमोद कुमार ने बताया कि मेरे पास यूरिया का स्टाक नहीं है, जिसे पूर्व में ही वितरित कर दिया गया है। यहीं के अमित खाद भंडार मौके पर बंद पाया गया। दुकानदार अमित अग्रहरि ने मोबाइल पर बताया कि तबीयत खराब है। अस्पताल में है। जिन्हें निर्देशित किया गया कि सहायक विकास अधिकारी कृषि की उपस्थिति में ही यूरिया का वितरण किया जाए।

    खबरें और भी

    यूरिया के साथ किसी भी प्रकार का उर्वरक टैंग न करके बिक्री करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके साथ ही देव एंड संस इंटरप्राइजेज मौके पर बंद मिला। बात करने पर पता चला कि वह व्यक्तिगत काम से सुलतानपुर गए हैं। जिला कृषि अधिकारी ने टीकरमाफी स्थित मेसर्स किसान एग्री जंक्शन केंद्र का रेट बोर्ड नहीं मिला।

    वहीं, मेसर्स महेश ट्रेडर्स का उर्वरक प्रतिष्ठान बंद मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया। इसके अतिरिक्त शिवा बीज भंडार, टीकरमाफी तथा मौर्या बीज भंडार, अयोध्यानगर के निरीक्षण में उपलब्ध कीटनाशियों के संबंध में आवश्यक अभिलेख एवं ‘रेडी स्टाक’ पत्र प्रस्तुत न किए जाने पर दोनों प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

    जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों को समय से गुणवत्तापूर्ण कृषि निवेश उपलब्ध कराने तथा अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए निरीक्षण अभियान निरंतर जारी रहेगा।