Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेडियोलॉजिस्ट के तबादले से जगदीशपुर सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप, मरीजों को हो रही परेशानी

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 05:20 PM (IST)

    जगदीशपुर सीएचसी में रेडियोलॉजिस्ट के तबादले के बाद अल्ट्रासाउंड सेवा पूरी तरह बंद हो गई है, जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी हो रही है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. रेडियोलॉजिस्ट के तबादले से जगदीशपुर सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप।

    2. गर्भवती महिलाओं सहित मरीजों को निजी केंद्रों पर महंगा इलाज।

    3. उच्चाधिकारियों से नए रेडियोलॉजिस्ट की शीघ्र तैनाती की मांग।


    जागरण संवाददाता, अमेठी। सीएचसी में रेडियोलाजिस्ट के तबादले के बाद अल्ट्रासाउंड सेवा पूरी तरह बंद हो गई है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं और पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब उन्हें मजबूरन निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों पर महंगे दाम देकर अल्ट्रासाउंड जांच करानी पड़ रही है।

    सीएचसी में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें कई मरीज ऐसे होते हैं, जिनकी जांच के लिए चिकित्सक अल्ट्रासाउंड की सलाह देते हैं।

    पहले यह सुविधा अस्पताल में ही उपलब्ध थी, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलती थी। लेकिन, रेडियोलाजिस्ट के स्थानांतरण के बाद अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ताला लटक गया है और सेवा पूरी तरह ठप हो गई है।

    मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में जांच की सुविधा बंद होने से आर्थिक बोझ बढ़ गया है। निजी सेंटरों पर एक अल्ट्रासाउंड जांच के लिए सैकड़ों से लेकर हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। कई मरीज आर्थिक तंगी के कारण समय पर जांच नहीं करा पा रहे हैं, जिससे उनके उपचार में भी देरी हो रही है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का दावा करती है। लेकिन, विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण सुविधाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द नए रेडियोलाजिस्ट की तैनाती कर अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल करने की मांग की है।

    सीएचसी अधीक्षक डाॅ. संजय कुमार ने बताया कि रेडियोलाजिस्ट का स्थानांतरण हो जाने के कारण फिलहाल अल्ट्रासाउंड सेवा बंद है। उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। नए रेडियोलाजिस्ट की तैनाती होते ही सेवा पुनः शुरू कर दी जाएगी।

    खबरें और भी

    सीएचसी में प्रधानमंत्री मातृत्व योजना हुई धड़ाम

    गर्भवती महिलाओं को महीने में चार दिन प्रधानमंत्री मातृत्व योजना के तहत सीएचसी में शिविर आयोजन किया जाता है। जिसमें क्षेत्र की महिलाओं की अल्ट्रासाउंड सहित कई अन्य जांच की जाती है, लेकिन यहां का सेंटर बंद हो जाने से महिलाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सीएमओ डाॅ. अंशुमान सिंह ने बताया कि जानकारी है। दूसरे रेडियोलाजिस्ट के लिए प्रयास किया जा रहा है, जल्द तैनाती की जाएगी।