Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों के हेल्थ की होगी फ्री जांच, अमेठी CMO ने शुरू की नई पहल

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 04:23 PM (IST)

    अमेठी के सीएमओ ने श्रमिकों के स्वास्थ्य के लिए एक नई पहल की है, जिसके तहत जिले की आठ फैक्ट्रियों में 28 अप्रैल से 3 मई तक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए ज ...और पढ़ें

    AI जेनेरेटेड फोटो।

    AI जेनेरेटेड फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अमेठी। मेहनत मजदूरी करने वाले श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य को लेकर सीएमओ ने श्रमिक स्वास्थ्य एवं आरोग्य मेला लगाने की पहल की है। जिले की आठ फैक्ट्रियों में 28 अप्रैल से आगामी तीन मई तक स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक की ओर से गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग करेंगे।

    सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि मेले में डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की जांच के साथ ही नेत्र परीक्षण, त्वचा संबंधी रोगों की स्क्रीनिंग एवं उपचार किया जाएगा। इसके अलावा टीबी (क्षय रोग) की जांच और इलाज की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। बच्चों के लिए नियमित टीकाकरण की व्यवस्था भी की गई है।

    स्वास्थ्य मेले के दौरान प्रधानमंत्री आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे और योजना से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी।

    वहीं किशोरी स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए एचपीवी टीकाकरण भी किया जाएगा। मेले में मुंह के कैंसर, बच्चेदानी (सर्वाइकल) कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग के साथ विशेषज्ञों द्वारा परामर्श भी दिया जाएगा।

    इन फैक्ट्रियों में लगेगा शिविर

    भादर के त्रिसुंडी स्थित एसएलएमजी बेवरेज, कनोडिया प्रालि, गौरीगंज के अदाणी सीमेंट, जगदीशपुर के बीएचईएल व इंडोरामा, मुंशीगंज के एचएएल कोरवा, अमेठी में राजेश मसाला व जगदीशपुर के सीटेड में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। चिह्नित इकाई में विशेषज्ञ चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध रहेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में दिखाने लगा हीट वेव का असर, पहुंचने लगे बुखार-उल्टी और दस्त के मरीज, एक और कोल्ड रूम बनाय

    यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में रेलवे ट्रैक की निगरानी बढ़ी, अंबेडकरनगर में 25 टीमें तैनात