राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अमेठी में फूटा गुस्सा, कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ निकाली 'सद्बुद्धि पदयात्रा'
अमेठी में कांग्रेस ने अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में 'सद्बुद्धि पदयात्रा' निकाली। जिला कांग्रेस कमेटी ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर क ...और पढ़ें
HighLights
कांग्रेस ने अयोध्या श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी का विरोध किया।
अमेठी में जिला कांग्रेस कमेटी ने सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली।
दोषियों पर निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की।
जागरण संवाददाता, अमेठी। अयोध्या के श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने सद्बुद्धि पदयात्रा निकाली और सरकार से निष्पक्ष जांच करवाए जाने की मांग की। का आयोजन किया गया। पदयात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंघल ने किया।
पदयात्रा केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन से जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में निकली। बस स्टाप, कोतवाली,जीजीआईसी स्कूल,चौक बाजार, पोस्ट आफिस, फल मंडी होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अयोध्या श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।
चढ़ावे से जुड़े प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रहे।
पदयात्रा में पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, जगदीशपुर से प्रत्याशी रहे विजय पासी, अरविन्द चतुर्वेदी, परमानंद मिश्रा, प्रवक्ता अनिल सिंह, सलोन से प्रत्याशी रहे अर्जुन पासी,जायस नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा, नरेंद्र मिश्र, किरन देवी, विजय पासी, सवीना, सर्वेश सिंह, राम लखन शुक्ला, रजवाड़ी पासी, शकील इदरीशी, अशोक शुक्ला, पवन दुबे, शत्रुघ्न सिंह, मो आशिफ, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक सौरभ सिंह,जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित तिवारी, गीता सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।