विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी में बारिश से ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत

Published: Wed, 19 Aug 2026 09:40 AM (IST)

अमेठी में लगातार बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया, जिससे मलबे में दबकर एक वृद्ध महिला की दर्दनाक ...और पढ़ें

रोते बिलखते परिजन। जागरण

रोते बिलखते परिजन। जागरण

HighLights

  1. अमेठी में बारिश के कारण कच्चा मकान ढहा।

  2. मलबे में दबकर एक वृद्ध महिला की मौत हुई।

  3. हादसे में दो बकरियों की भी जान चली गई।

संवादसूत्र, जागरण अमेठी। लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार भोर में गांव में बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मलबे में दबकर मकान के अंदर सो रही वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मकान के नीचे बंधी चार बकरियां भी दब गईं, जिनमें दो की मौत हो गई और दो घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई।

सूबेदार का पुरवा गंगौली निवासी फूलकली यादव (वृद्धा), पत्नी स्वर्गीय बाबूलाल, कच्चे मकान में रहकर जीवन यापन करती थीं। बुधवार सुबह करीब पांच बजे वह मकान के अंदर सो रही थीं। इसी दौरान अचानक मकान की दीवार भरभराकर ढह गई और पूरा मलबा उनके ऊपर जा गिरा। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और मलबा हटाने में जुट गए।

काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने वृद्धा को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मकान के नीचे चार बकरियां भी बंधी थीं। मलबे में दबने से दो बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वृद्धा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को भी दी गई है।

यह भी पढ़ें- अमेठी में खुदाई के दौरान मिले 29 प्राचीन धातु के गोले, पुरातत्व विभाग करेगा जांच

बीडीसी त्रिभुवन प्रसाद यादव ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को घटना की जानकारी दे दी गई है। वहीं एसडीएम पीके मिश्र ने बताया कि तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार परिवारीजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।