अमेठी में सेंसर युक्त हेलमेट से सुरक्षित होंगे बिजली कर्मी, 35 लाइनमैन को मिला उपकरण
बिजली विभाग ने अमेठी में लाइनमैनों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सेंसर युक्त हेलमेट उपलब्ध कराए हैं। ये हेलमेट करंट का पता लगाकर सायरन और चेतावनी लाइट से क ...और पढ़ें

सेंसर युक्त हेलमेट से सुरक्षित होंगे बिजली कर्मी। AI जेनरेटेड फोटो
HighLights
अमेठी में बिजली कर्मियों को मिले सेंसर युक्त हेलमेट।
हेलमेट तीन मीटर से करंट का पता लगाकर चेतावनी देगा।
यह सुरक्षा उपकरण हादसों को रोकने में सहायक होगा।
संवाद सूत्र, जगदीशपुर, (अमेठी)। बिजली लाइन पर काम करने वाले कर्मियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बिजली विभाग ने नई पहल शुरू की है। करंट लगने से होने वाले हादसों को रोकने के लिए लाइनमैन को सेंसर युक्त हेलमेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पहले चरण में जगदीशपुर डिवीजन के 35 संविदा लाइनमैन को हेलमेट दिए जा चुके हैं, जबकि शेष कर्मचारियों को भी जल्द यह उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा।
सेंसर युक्त हेलमेट तीन मीटर की दूरी से ही करंट के प्रभाव का पता लगाने में सक्षम है। जैसे ही हेलमेट का सेंसर करंट के प्रभाव को महसूस करता है, उसमें लगा सायरन बजने लगता है और लाल चेतावनी लाइट जल उठती है। इससे लाइनमैन समय रहते सतर्क हो जाता है और संभावित हादसे से बचाव संभव हो जाता है।
एसडीओ अनमोल सिंह ने बताया कि हेलमेट विश्वस्तरीय कंपनी द्वारा तैयार किया गया है और फिलहाल संविदा लाइनमैन को उपलब्ध कराया जा रहा है। एक हेलमेट की कीमत 2,065 रुपये है। इसमें रिचार्जेबल लिथियम बैटरी लगी है, जिसे मोबाइल चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है।
हेलमेट में लगा सेंसर करंट का संकेत मिलते ही स्पीकर और चेतावनी लाइट को सक्रिय कर देता है। इससे लाइनमैन को समय रहते खतरे की जानकारी मिल जाती है और वह सुरक्षित तरीके से कार्य कर सकता है।
यह भी पढ़ें- अयोध्या में बनेगा एक और फूड स्ट्रीट हब, लता चौक के पास 50 दुकानों का होगा निर्माण