Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अयोध्या में बनेगा एक और फूड स्ट्रीट हब, लता चौक के पास 50 दुकानों का होगा निर्माण

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 03:51 PM (IST)

    अयोध्या में लता चौक के पास 50 दुकानों वाला तीसरा फूड स्ट्रीट हब बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। यह पहल पीएम स्वनिधि योजना के तहत की ...और पढ़ें

    शहर में बनेगा एक और फूड स्ट्रीट हब।

    शहर में बनेगा एक और फूड स्ट्रीट हब।

    HighLights

    1. लता चौक पर बनेगा 50 दुकानों का फूड स्ट्रीट हब।

    2. स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार, पटरी दुकानदार होंगे व्यवस्थित।

    3. पीएम स्वनिधि योजना के तहत, 4 करोड़ का बजट।

    संवाद सूत्र, अयोध्या। नगर निगम स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक और पहल करने जा रहा है। शहर में तीसरे फूड स्ट्रीट हब का निर्माण होने जा रहा है, जिसमें विभिन्न व्यंजनों के स्टाल होंगे। यह फूड स्ट्रीट हब अयोध्याधाम जोन में लता चौक के पास बनेगा, जिसमें 50 दुकानें होंगी।

    इस योजना में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि उन्हें रोजगार का अवसर मिल सके।पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत इन दुकानों का निर्माण कराया जाएगा, जिसका बजट चार करोड़ रुपये के करीब होगा।

    इसके आवेदन एवं पात्रता का निर्धारण चयन कमेटी करेगी। जिलाधकारी की अध्यक्षता में यह चयन कमेटी बन सकती है। इससे पूर्व नगर निगम ने सिविल लाइन एवं धर्मपथ पर फूड स्ट्रीट हब का निर्माण कराया गया है, जहां लोग अपना रोजगार कर रहे हैं।

    अयोध्याधाम जोन में बड़ी संख्या में पटरी दुकानदार रोजगार करते हैं। रामनगरी में रामपथ से लेकर गलियों तक में पटरी दुकानदार नजर आते हैं। रामनगरी में यह अनियोजित ढंग से फैले हुए हैं। इन्हें व्यवस्थित करने की चुनौती से जूझ रहे नगर निगम ने फूड स्ट्रीट की योजना बनाई है। लता चौक पर स्थान चिह्नित कर लिया गया है।

    लता चौक पर बनने वाले फूड स्ट्रीट हब को लेकर नीतियां बन रही हैं। यहां चयनित व्यक्ति को तीन वर्ष के लिए दुकान दी जाएगी। इसके बाद इसका पुन: आवंटन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। नगर निगम की ओर से निर्धारित गाइड लाइन का पालन दुकानदारों को करना होगा। ऐसा करने पर आवंटन संकट में पकड़ सकता है।

    खबरें और भी

    इसी क्षेत्र में नगर निगम ने वेंडिंग जोन बनाने का भी निर्णय लिया है। यह दोनों योजनाएं पूरी होने के बाद बड़ी संख्या में पटरी दुकानदारों को रोजगार के लिए सम्मानजनक स्थान मिलेगा।

    अपर नगर आयुक्त नागेंद्र नाथ ने बताया कि लता चौक क्षेत्र में फूड स्ट्रीट हब बनाने की योजना पर निर्णय लिया जा चुका है। इसमें 50 दुकानें होंगी। लोकनिर्माण विभाग, पावर कार्पोरेशन, डूडा सहित अन्य विभागों की समन्वय बैठक संपन्न हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें- यात्री संतुष्टि सर्वे में यूपी में नंबर-1 बना अयोध्या एयरपोर्ट, इन सुविधाओं के लिए मिले फुल मार्क्स