Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यात्री संतुष्टि सर्वे में यूपी में नंबर-1 बना अयोध्या एयरपोर्ट, इन सुविधाओं के लिए मिले फुल मार्क्स

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 06:00 AM (IST)

    अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने यात्री संतुष्टि सर्वे में उत्तर प्रदेश में पहला और राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया है। ...और पढ़ें

    महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

    महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

    HighLights

    1. अयोध्या एयरपोर्ट यात्री संतुष्टि में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर।

    2. राष्ट्रीय स्तर पर पांचवें स्थान पर, पहले नौवें स्थान पर था।

    3. ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन, स्वच्छता, कर्मचारी व्यवहार में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। एयरपोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित यात्री संतुष्टि सर्वे में रामनगरी के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

    उत्तर प्रदेश में संचालित एयरपोर्टों में रामनगरी ने प्रथम एवं राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इतना ही नहीं रामनगरी के एयरपोर्ट ने अपनी राष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार करते हुए पांचवें स्थान प्राप्त किया। इससे पहले यह नौवें स्थान पर रहा।

    देश के 63 एयरपोर्टों पर आयोजित इस सर्वेक्षण में यात्रियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इसमें विभिन्न सुविधाओं एवं सेवाओं की गुणवत्ता अहम होती है। अयोध्या एयरपोर्ट को ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन, पार्किंग, बैगेज ट्रॉली की उपलब्धता, वाई-फाई सेवा, सुरक्षा, कर्मचारियों के व्यवहार एवं सहयोग, टर्मिनल, शौचालयों की स्वच्छता, यहां के वातावरण तथा समग्र यात्री संतुष्टि जैसे महत्वपूर्ण मानकों में उत्कृष्ट अंक मिले।

    इस पर एयरपोर्ट निदेशक धीरेंद्र सिंह ने खुशी व्यक्त की। इस उपलब्धि के पीछे निदेशक के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं सतत प्रयास का श्रेय दिया जा रहा है।

    यहां यात्री सुविधाओं के निरंतर उन्नयन, स्वच्छता एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कर्मचारियों के नियमित प्रशिक्षण, शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार की कोशिशों ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। निदेशक ने कहा बेहतर यात्री सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। भविष्य में ग्राहक संतुष्टि एवं सेवा गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को बरकरार रखेंगे।

    यह भी पढ़ें- यूपी में बनेगा 52 KM लंबा नया हाईवे, अयोध्या-कोटवाधाम और महादेवा कॉरिडोर को सीधे जोड़ेगा