यूपी में बनेगा 52 KM लंबा नया हाईवे, अयोध्या-कोटवाधाम और महादेवा कॉरिडोर को सीधे जोड़ेगा
बाराबंकी में अयोध्या, कोटवाधाम और महादेवा कॉरिडोर को जोड़ने वाले नए स्टेट हाईवे (SH-127) के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। ...और पढ़ें
-1784191115912_m.webp)
बाराबंकी में बनेगा 52 KM नया हाईवे।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बाराबंकी। अयोध्या, कोटवाधाम और महादेवा कॉरिडोर को जोड़ने वाले नए स्टेट हाईवे का सपना साकार होने की दिशा में बढ़ गया है। शासन ने भेलसर-कोटवाधाम वाया रामनगर मार्ग को एसएच-127 के रूप में स्वीकृति देते हुए पहले चरण का निर्माण शुरू करा दिया है।
दो चरणों में बनने वाला यह हाईवे डेढ़ सौ से अधिक गांवों के साथ रामनगर, बदोसराय और मरकामऊ जैसे प्रमुख कस्बों की सड़क संपर्क व्यवस्था मजबूत करेगा। वहीं, अयोध्या से महादेवा धाम तक आवागमन भी अधिक सुगम होगा।
बाराबंकी में धार्मिक पर्यटन और क्षेत्रीय संपर्क को गति देने के लिए भेलसर से रामनगर तक स्टेट हाईवे बनाया जाएगा। करीब 52 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित हाईवे का पहला चरण भेलसर से सूजागंज और बरई होते हुए कोटवाधाम तक बनाया जा रहा है। इस हिस्से का करीब 35 किलो मीटर का कार्य लोक निर्माण विभाग करा रहा है।
दूसरे चरण में कोटवाधाम से रामनगर तक लगभग 17 किलोमीटर सड़क का निर्माण प्रस्तावित है, जिसके लिए 66.14 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यह टू-लेन विद पेव्ड शोल्डर मानक पर विकसित होगा।
यह भी पढ़ें- Kanpur-Kabrai Highway को मिली रफ्तार, 49 गांवों की जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव; 7,145 करोड़ से बनेगा ग्रीनफील्ड हाईवे
पहले चरण के लिए आधी धनराशि जारी
भेलसर से सूजागंज होते हुए कोटवाधाम तक बनने वाले पहले चरण की अनुमानित लागत करीब 100 करोड़ रुपये है। निर्माण के लिए 50 प्रतिशत धनराशि जारी की जा चुकी है।
सर्वेक्षण में मार्ग के किनारे 816 पेड़ और 1267 विद्युत पोल चिह्नित किए गए हैं। पेड़ों की कटान के लिए करीब 1.5 करोड़ रुपये वन विभाग तथा विद्युत पोलों के स्थानांतरण के लिए लगभग छह करोड़ रुपये बिजली विभाग को उपलब्ध करा दिए गए हैं।
भेलसर से कोटवाधाम तक पहले चरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दूसरे चरण में रामनगर तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यह मार्ग स्टेट हाईवे-127 के रूप में विकसित किया जाएगा।
दीपक चौधरी, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग