विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी में हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, किसान की मौत; एक युवक गंभीर रूप से घायल

Published: Mon, 26 Oct 2026 05:21 PM (IST)

सुलतानपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक किसान की मौके पर ...और पढ़ें

पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की

पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की

HighLights

  1. सुलतानपुर-रायबरेली हाईवे पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर।

  2. हादसे में किसान धर्मपाल यादव की मौके पर ही मौत।

  3. साथी जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

संवाद सूत्र, अमेठी। सुलतानपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी फुरसतगंज भेजा और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

मुंशीगंज के टेड़ी का पुरवा निवासी धर्मपाल यादव सोमवार सुबह अपने गांव के जितेंद्र कुमार के साथ बाइक से मानिकपुर में गंगा स्नान करने गए थे। दोनों स्नान के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। सुबह करीब साढ़े 7 बजे बस अड्डा जगदीशपुर मोड़ से पहले सुलतानपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि धर्मपाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जितेंद्र कुमार घायल हो गए। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल जितेंद्र कुमार को उपचार के लिए सीएचसी फुरसतगंज भिजवाया। वहीं मृतक के परिवारजन को सूचना देते हुए पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

किसान की मौत से परिवार में मचा कोहराम

परिवारजन के अनुसार धर्मपाल यादव खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में 2 बेटे और 3 बेटियां हैं। हादसे में उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवारजन में कोहराम मच गया। परिवारजन का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली में दर्दनाक हादसा: ट्रक साफ करते समय हाईटेंशन लाइन से छू गया चालक, मौके पर ही मौत

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।