Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेठी में कांवड़ियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए डॉक्टर तैनात, रोस्टर के हिसाब से लगेगी ड्यूटी

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 04:41 PM (IST)

    अमेठी के तपेश्वरनाथ धाम पर सावन कांवड़ यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे रोस्टरवार स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। आपातकालीन स्थिति से नि ...और पढ़ें

    श्रद्धालु व कांवड़ियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए चिकित्सक तैनात।

    श्रद्धालु व कांवड़ियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए चिकित्सक तैनात।

    HighLights

    1. तपेश्वरनाथ धाम पर 24 घंटे स्वास्थ्य कर्मी तैनात।

    2. कांवड़ यात्रा के लिए एंबुलेंस व दवाएं उपलब्ध।

    3. मुख्य पर्वों पर स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश।

    संवाद सूत्र,, फुरसतगंज, (अमेठी)। सावन मास और कांवड़ यात्रा के दौरान पीढ़ी के तपेश्वरनााथ धाम पर शिवभक्तों व कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 घंटे रोस्टरवार स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें चिकित्सक, फार्मासिस्ट, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स और एएनएम ड्यूटी पर चौबीसों घंटे तैनात रहेगी।

    किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए चिह्नित रूटों और चौराहों पर 24 घंटे एंबुलेंस मुस्तैद की गई हैं। जीवन रक्षक दवाएं, ओआरएस पैकेट, ओआरएस घोल, दर्द निवारक दवाएं और प्राथमिक उपचार के सभी आवश्यक उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए गए हैं।

    यात्रा और मेले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की रीयल-टाइम निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष कंट्रोल रूम सक्रिय किए गए हैं। सभी तैनात कर्मियों को बिना किसी लापरवाही के पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

    इन स्वास्थ्य कर्मियों की लगाई गई है डयूटी

    डॉ. विनय कुमार, डॉ. इश्तियाक, डॉ. फैजान, डॉ. विजय बहादुर, मोहित कुमार, सतेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, सुजीत कुमार की रोस्टरवार डयूटी लगाई गई हैं। साथ ही तीन, दस, 11, 17, 24 अगस्त को श्रवण मास का मुख्य पर्व होने के कारण स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट मोड पर रहने के लिए निर्देशित किया गया है।

    खबरें और भी

    तपेश्वरनाथ धाम पर श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर रोस्टर वार स्वास्थ्य कर्मियों की डयूटी लगाई गई है। साथ ही जीवन रक्षक दवाओं के साथ ही एंबुलेंस की तैनाती की गई है। जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। -अभिषेक शुक्ला, सीएचसी अधीक्षक, फुरसतगंज।