Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटी निजी एंबुलेंस, ट्रक पलटने से सड़क पर पड़ी आलू की बोरियों के कारण हादसा

    By Pawan Kumar Yadav Edited By: Dharmendra Pandey
    Updated: Sun, 28 Jun 2026 04:12 PM (IST)

    हादसे में रोहतक से इलाज कराकर आजमगढ़ लौट रहे एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। वहीं घटना के बाद एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था और सड़क की समय पर स ...और पढ़ें

    बाजारशुकुल में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटा डीसीएम व बिखरी आलू : जागरण

    बाजारशुकुल में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटा डीसीएम व बिखरी आलू : जागरण

    HighLights

    1. रोहतक से लौट रहे एक ही परिवार के चार लोग घायल

    2. इलाज कराकर आजमगढ़ वापस घर लौट रहा था परिवार

    3. शनिवार की देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटी थी आलू लदी डीसीएम

    संवाद सूत्र, अमेठी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर घंटों से बिखरी पड़ी आलू की बोरियों के कारण एक निजी एंबुलेंस पलट गई। आलू की बोरियों पर निजी एंबुलेंस चढ़ गई और टायर फटने के कारण पलट गई।

    बाजारशुकुल क्षेत्र में हुए इस हादसे में रोहतक से इलाज कराकर आजमगढ़ लौट रहे एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। वहीं घटना के बाद एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था और सड़क की समय पर सफाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

    आजमगढ़ के मुबारकपुर के अनिरुद्ध अपनी पत्नी वंदना, पुत्र राजा और पुत्री आंचल के साथ रोहतक (हरियाणा) के पीजीआइ से उपचार कराकर निजी एंबुलेंस से घर लौट रहे थे। रविवार दोपहर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किमी 64.7 स्थित काजीपुर के पास एक्सप्रेस वे पर पड़ी आलू की बोरी पर एंबुलेंस का पहिया चढ़ गया। जिससे टायर फट गया और एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। यूपीडा के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया।

    घायल आंचल ने बताया कि उसके पिता का रोहतक के पीजीआइ में उपचार चल रहा था और परिवार किराए की एंबुलेंस से घर लौट रहे थे। यूपीडा कर्मियों के अनुसार शनिवार रात करीब दो बजे आलू लदे डीसीएम का टायर फटने से पलट गया था। जिससे बड़ी मात्रा में आलू और बोरियां एक्सप्रेस-वे पर बिखर गई थी।

    खबरें और भी

    रविवार दोपहर तक उन्हें पूरी तरह नहीं हटाया जा सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते सड़क साफ करा दी जाती तो यह हादसा टल सकता था। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी केडी सिंह ने बताया कि प्रभावित लेन को यातायात से मुक्त रखा गया था, लेकिन तेज रफ्तार एंबुलेंस आलू की बोरी पर चढ़ गई और दुर्घटना हो गई। थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि सभी घायलों का उपचार कराया गया और उनकी इच्छा के अनुसार उन्हें आगे की यात्रा के लिए भेज दिया गया।