Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेठी में बंदरों ने बिगाड़ी पुलिस की निगरानी, बंद हुए दो सीसीटीवी कैमरे

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 09:04 AM (IST)

    अमेठी के गौरीगंज कोतवाली में बंदरों के उत्पात से आठ में से दो सीसीटीवी कैमरे खराब हो गए हैं, जिससे परिसर की निगरानी व्यवस्था प्रभावित हुई है। पुलिस ने ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. गौरीगंज कोतवाली के दो सीसीटीवी कैमरे बंदरों ने तोड़े।

    2. कुल आठ में से छह कैमरे ही अभी काम कर रहे हैं।

    3. कोतवाल ने खराब कैमरों को ठीक कराने तकनीशियन बुलाया।

    जागरण संवाददाता, अमेठी। गौरीगंज कोतवाली परिसर, महिला हेल्प डेस्क और कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए लगाए गए आठ सीसी कैमरों में से दो बंदरों के उत्पात की भेंट चढ़ गए हैं। वर्तमान में छह कैमरे ही क्रियाशील हैं। कैमरों के बंद होने से कोतवाली परिसर की निगरानी व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

    कोतवाली परिसर में लगाए गए सीसी कैमरों का उद्देश्य पुलिस कार्यालय व परिसर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। इनके जरिए कोतवाली आने वाले फरियादियों, पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों की गतिविधियों की निगरानी की जाती है।

    किसी विवाद, हंगामे या अन्य घटना की स्थिति में कैमरों की फुटेज महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बन सकती है। सीसी कैमरों से पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने और किसी घटना की वास्तविक स्थिति का पता लगाने में भी मदद मिलती है।

    कोतवाल रवि कुमार सिंह ने बताया कि बंद सीसी कैमरा को सही कराने के लिए तकनीशियन बुलाया गया है। जिससे दोनों कैमरा क्रियाशील हो सके।

    खबरें और भी