Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेठी में स्कॉलरशिप में लापरवाही पड़ी भारी, संस्थानों को पांच अगस्त तक प्रोफाइल अपडेट करने के निर्देश

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 08:51 PM (IST)

    अमेठी में पूर्वदशम् और दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए शिक्षण संस्थानों को निर्धारित समय-सीमा में प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने स्प ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. छात्रवृत्ति प्रक्रिया समय से पूरी करने के निर्देश।

    2. मास्टर डाटा अपडेट की अंतिम तिथि 5 अगस्त।

    3. अंतिम तिथियों में कोई विस्तार नहीं होगा।

    जागरण संवाददाता, अमेठी। पूर्वदशम् छात्रवृत्ति तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना में समय से प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले शिक्षण संस्थानों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शासन ने इस बार निर्धारित तिथियों में किसी प्रकार का विस्तार नहीं करने का निर्णय लिया है। इसे देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने संस्थानों को सभी प्रक्रियाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

    राजकीय हाईस्कूल गौरीगंज में गुरुवार को आयोजित बैठक में डीआइओएस डॉ. राजेश द्विवेदी ने प्रधानाचार्यों और छात्रवृत्ति नोडल शिक्षकों को योजना की प्रगति और निर्धारित समय सीमा की जानकारी दी।

    बताया कि संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने और प्रोफाइल अपडेट करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त निर्धारित है। वहीं नवीनीकरण श्रेणी के कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों के आवेदन तथा उन्हें अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है।

    डीआइओएस ने कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि इस बार अंतिम तिथियों में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। ऐसे में संस्थान समय रहते सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर लें, जिससे पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ मिलने में किसी प्रकार की बाधा न आए।

    बैठक में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने ओटीआर, बायोमीट्रिक सत्यापन, विद्यार्थियों के खातों की एनपीसीआइ मैपिंग, संस्थान स्तर पर गठित छात्रवृत्ति समिति से स्वीकृति और आवेदनों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी दी।

    अधिकारियों ने संस्थानों से कहा कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना छात्रवृत्ति संबंधी सभी कार्य समय से पूरे किए जाएं, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक अड़चन न आए।

    यह भी पढ़ें- यूपी में नकली दवाओं को खपाने वाले पांच लोगों पर FIR दर्ज, नौ फर्म भी सील 

    खबरें और भी