Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर छात्रों में खुशी की लहर, अमेठी में लोगों ने बांटी मिठाई 

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 06:28 PM (IST)

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर अमेठी में छात्रों और युवाओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। उन्होंने इसे युवाओं के संघर्ष की ज ...और पढ़ें

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर छात्रों ने बांटी मिठाई।

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर छात्रों ने बांटी मिठाई।

    HighLights

    1. अमेठी में छात्रों ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी मनाई।

    2. इसे युवाओं के संघर्ष और आवाज की जीत बताया गया।

    3. छात्रों ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सुधार की मांग की।

    संवाद सूत्र, अमेठी। जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही अमेठी में छात्रों और युवाओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। छात्रों ने इसे युवाओं के संघर्ष और आवाज की जीत बताते हुए कहा कि लगातार उठ रही मांगों और छात्र आंदोलनों के बाद यह निर्णय आया है।

    छात्रा कविता ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं के हित सर्वोपरि होने चाहिए। छात्रों की आवाज को लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

    छात्रा खुशी ने कहा कि यह युवाओं के धैर्य और लोकतांत्रिक आंदोलन की सफलता है। सरकार को अब शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह निष्पक्ष बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।

    छात्र आदित्य ने कहा कि युवाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग उठाई और अब उम्मीद है कि नई व्यवस्था में परीक्षाओं की विश्वसनीयता मजबूत होगी। चंचल ने कहा कि छात्रों का संघर्ष केवल एक व्यक्ति के इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार होना चाहिए।

    वहीं विकास और रोशन ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई और दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए, ताकि प्रतिभाशाली युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।

    इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। उन्होंने कहा कि युवाओं की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए सरकार को पारदर्शी और भरोसेमंद परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।