युवा उत्सव में दिखेगा कला और संस्कृति का संगम, अमेठी में 30 को होगा बड़ा कार्यक्रम
अमेठी में 30 अक्टूबर को मनीषी महिला महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव (कल्चरल ट्रैक) का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
अमेठी में 30 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव।
युवाओं को कला-संस्कृति प्रदर्शन का मिलेगा मंच।
नौ विधाओं में होंगी प्रतियोगिताएं, आयु 15-29 वर्ष।
जागरण संवाददाता, अमेठी। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलाग के तहत जिला स्तरीय कल्चरल ट्रैक (युवा उत्सव) के आयोजन आगामी 30 अक्टूबर को मनीषी महिला महा विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग की ओर से युवाओं को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की जा रही है।
कार्यक्रम प्रभारी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रागिनी पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपनी कला, सांस्कृतिक प्रतिभा एवं रचनात्मक क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। युवा उत्सव के तहत कुल नौ विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए निर्धारित आयु सीमा 15 से 29 वर्ष होगी।
आयु की गणना 17 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। प्रतिभागी का जिले का निवासी अथवा यहां अध्ययनरत होना अनिवार्य है। इसके साथ ही प्रतिभागियों का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण होना भी आवश्यक है। निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले युवा प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। बताया गया कि युवा उत्सव के दौरान फिल्मी गीतों व किसी भी प्रकार की अश्लीलता, धार्मिक टिप्पणी अथवा राजनीतिक टिप्पणी की अनुमति नहीं होगी।
सभी प्रतिभागियों को निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। युवा उत्सव की विभिन्न विधाओं में प्रतिभाग करने के इच्छुक युवा पंजीकरण अथवा प्रतिभागिता से संबंधित जानकारी एवं समस्याओं के निराकरण के लिए जिला युवा कल्याण अधिकारी के मोबाइल नंबर 8448806201, 8303405380, 8112354470 पर संपर्क कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।