विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमेठी में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Published: Sat, 22 Aug 2026 03:55 PM (IST)

अमेठी के मोहनगंज स्थित एक गांव में अजय कुमार नामक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. मोहनगंज के गांव में युवक का शव फंदे से लटका मिला।

  2. पत्नी से विवाद के कारण युवक नाराज था, परिवारजनों ने बताया।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा, मामले की जांच जारी।

संवाद सूत्र, अमेठी। मोहनगंज के एक गांव स्थित मकान में युवक का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे से लटका मिला। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिवारजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

फतेहगंज मजरे फूला गांव निवासी रामेश्वर ने बताया कि उनका पुत्र अजय कुमार शुक्रवार शाम छह बजे के करीब घर से निकला था। पूछने पर उसने कुछ देर में लौटने की बात कही थी। देर रात तक उसके घर वापस न लौटने पर उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास भी किया गया था, लेकिन काल रिसीव न होने की वजह से बात नहीं हो पाई थी।

शुक्रवार सुबह फूला गांव निवासी रोशन अली खेतों में खाद डालने के लिए फतेहगंज गए तो देखा कि खेतों के पास स्थित सुनसान पड़े उनके घर में अजय कुमार का शव संदिग्ध हालत में दीवार की सरिया के सहारे फंदे से लटका मिला। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मां रमदेई ने बताया कि दो वर्ष पहले अजय की शादी जायस थाना अंतर्गत एक गांव से हुई थी।

अजय की पत्नी सुषमा नाग पंचमी के त्योहार पर अपने मायके चली गई है। परिवारजन के अनुसार अजय कुछ दिन पहले पत्नी को ससुराल लाने गया था। लेकिन वह नहीं आई थी। इस बात को लेकर भी अजय में नाराजगी थी। अजय दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई संजय शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अमेठी में बारिश से ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत