Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे की नई सुविधा: टिकट के साथ ही लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, पार्सल ऑफिस के चक्कर से मिलेगी निजात

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 05:22 PM (IST)

    रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन लगेज बुकिंग सेवा शुरू की है। अब यात्री कन्फर्म टिकट के साथ घर बैठे अपना सामान बुक करा सकेंगे, जिससे समय और ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    विनय तिवारी, जगदीशपुर (अमेठी)। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब भारी-भरकम सामान लेकर सफर करने वाले यात्रियों को लगेज बुक कराने के लिए पार्सल कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

    रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन लगेज बुकिंग की व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत कन्फर्म टिकट वाले यात्री टिकट बुक करने के साथ ही घर बैठे अपने सामान की बुकिंग भी करा सकेंगे। इससे यात्रियों का समय बचेगा और पार्सल कार्यालयों पर लगने वाली कतारों से भी राहत मिलेगी।

    अब तक अधिक वजन या बड़े सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय पहुंचकर अलग से औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ती थीं।

    कई बार भीड़ और समय की कमी के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती थी। नई व्यवस्था में यात्री यात्रा से पहले ही ऑनलाइन अपने सामान का विवरण दर्ज कर लगेज बुक करा सकेंगे।

    स्क्रीन पर मिलेगी पूरी जानकारी

    ऑनलाइन बुकिंग के दौरान यात्रियों को स्क्रीन पर उनकी श्रेणी के अनुसार मुफ्त सामान ले जाने की सीमा, अधिकतम स्वीकृत वजन, प्रतिबंधित सामान और निर्धारित सीमा से अधिक वजन पर लगने वाले शुल्क की जानकारी भी उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को पहले से पता रहेगा कि वे कितना सामान बिना अतिरिक्त शुल्क के ले जा सकते हैं।

    ऑनलाइन बुकिंग के बाद यात्रियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना सामान रेलवे को सौंपना होगा। रेलवे की ओर से सामान को सुरक्षित तरीके से गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इससे सामान के रखरखाव और निगरानी में भी आसानी होगी।

    इन श्रेणियों में इतना सामान मुफ्त

    कोच की श्रेणी मुफ्त सामान की सीमा
    एसी प्रथम श्रेणी 70 किलो
    द्वितीय श्रेणी 50 किलो
    तृतीय श्रेणी 40 किलो
    स्लीपर श्रेणी 40 किलो
    जनरल श्रेणी 35 किलो

    निहालगढ़ से रोजाना सफर करते हैं हजारों यात्री

    जगदीशपुर के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, अमृतसर, पंजाब, चंडीगढ़, अंबाला, हावड़ा, कोलकाता, वाराणसी और दिल्ली समेत विभिन्न शहरों के लिए यात्रा करते हैं।

    त्योहार, शादी-विवाह और अन्य आयोजनों के दौरान बड़ी मात्रा में सामान लेकर सफर करने वाले यात्रियों को इस सुविधा का खास लाभ मिलने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    यात्रियों का कहना है कि टिकट के साथ ही लगेज बुकिंग की सुविधा मिलने से यात्रा की तैयारी आसान होगी। खासकर दूरदराज से आने वाले यात्रियों को सामान बुक कराने के लिए दूसरे बड़े स्टेशनों का रुख नहीं करना पड़ेगा।


    ऑनलाइन लगेज बुकिंग की सुविधा यात्रियों के लिए काफी अच्छी है। पहले यात्रियों को सामान बुक कराने के लिए लखनऊ या सुल्तानपुर जाना पड़ता था। नई व्यवस्था से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी और उनका समय भी बचेगा।

    -बत्ती लाल मीना, स्टेशन अधीक्षक