विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुंगेरी लाल के हसीन सपने न देखें अखिलेश, 20 साल सत्ता से दूर रहेगी सपा'; अमेठी में बोले केशव प्रसाद मौर्य

Published: Sun, 06 Sep 2026 04:08 PM (IST)

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अमेठी दौरे पर सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव को ...और पढ़ें

आरजीआईपीटी में कार्यक्रम को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

आरजीआईपीटी में कार्यक्रम को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 

HighLights

  1. सपा 20 साल तक सत्ता से दूर रहेगी: मौर्य

  2. अखिलेश यादव मुंगेरी लाल के सपने देखना बंद करें

  3. अमेठी में परिवारवाद की राजनीति पर कांग्रेस को घेरा

जागरण संवाददाता, अमेठी। एक दिवसीय दौरे पर रविवार को अमेठी पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वह मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद कर दें। आगामी 20 वर्षों तक सपा सत्ता में लौटने वाली नहीं है। अखिलेश यादव प्रदेश की जनता के सामने खुद एक सवाल बनकर रह गए हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार में दंगाइयों और माफियाओं को संरक्षण मिलता था। सपा ने प्रदेश को बांटकर राज करने का काम किया। अखिलेश यादव पीडीए की बात करते हैं, लेकिन उनका पीडीए वास्तव में परिवार का डेवलपमेंट है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि अमेठी और रायबरेली लंबे समय तक परिवारवाद राजनीति की जकड़न में रहे। पहले गरीबों को गैस कनेक्शन तक के लिए सांसद से सिफारिश लगवानी पड़ती थी। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बिना भेदभाव के गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। सरकार गरीबों को पक्के मकान, शौचालय और राशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

'अगली बार नहीं करनी है चूक': उप मुख्यमंत्री

अमेठी लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अमेठी वासियों के थोड़ी सी चूक के कारण सांसद बदल गया। उन्होंने लोगों से अगली बार ऐसी गलती न करने की अपील की। कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को और अमेठी की दीदी स्मृति इरानी को मंत्रिपरिषद में जगह दिलानी है।

यह भी पढ़ें- अमेठी में जलभराव , मूंग ताल ड्रेन उफनाने से 20 से अधिक गांवों की धान की फसल हुई बर्बाद