विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Election 2024: अमेठी के रण में नामांकन लेने ये 'योद्धा', क्या राहुल छोड़ गए मैदान ?, भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी ने भी खरीदा पर्चा

Published: Sat, 27 Apr 2024 10:02 AM (GMT+05:30)

Lok Sabha Election चुनाव भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी समेत 15 व्यक्तियों ने खरीदा पर्चा। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उम्मीदवारों के ...और पढ़ें

भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी समेत 15 व्यक्तियों ने खरीदा पर्चा
भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी समेत 15 व्यक्तियों ने खरीदा पर्चा

HighLights

  1. नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट की फूल व अन्य से सजावट कर बनाया गया आकर्षक
  2. पहले दिन शुक्रवार को एक भी नामांकन न होने से कलेक्ट्रेट में पसरा रहा सन्नाटा

जागरण संवाददाता, अमेठी। लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन भाजपा प्रत्याशी सहित 15 व्यक्तियों ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 22 सेट में पर्चा खरीदा। पहले दिन एक भी नामांकन पत्र दाखिल न होने से कलेक्ट्रेट परिसर में सन्नाटा छाया रहा।

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी न्यायालय को नामांकन कक्ष बनाया गया है। नामांकन कक्ष के प्रवेश द्वार को फूल, गुब्बारा आदि से आकर्षक रूप देते हुए पर्चा दाखिल करने पहुंचने वाले प्रत्याशियों के स्वागत में बैनर लगाया गया है। प्रस्तावक को चिलचिलाती धूप में राहत देने के लिए परिसर में टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था की गई।

इन्होंने खरीदा नामांकन फॉर्म

नामांकन के प्रथम दिन भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी के लिए पार्टी पदाधिकारी ने दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा। जबकि राष्ट्रीय मानव सम्मान पार्टी से सुरेश कुमार मौर्या, बहुजन मुक्ति पार्टी से चंद्रावती, संयोगवादी पार्टी से शैलेंद्र कुमार, जन प्रगति पार्टी से सुनील कुमार, मौलिक अधिकार पार्टी भगवान दीन पासी, भारतीय राष्ट्रीय दल से परेश कुमार, समझदार पार्टी से संतराम त्रिपाठी तथा निर्दलीय के रूप में मिथुन जायसवाल, रामपाल, सुरेश कुमार मौर्य, अजय कुमार त्रिपाठी, संतोष कुमार, अनुराग श्रीवास्तव व प्रदीप कलेक्ट्रेट पहुंचकर पर्चा खरीदा। पहले दिन एक भी नामांकन न होने से कलेक्ट्रेट परिसर में सन्नाटा छाया रहा है।

Read Also: UP Politics: अखिलेश यादव ने कासगंज में लगाई सेंध, कल्याण सिंह के नजदीकी रहे पूर्व विधायक के बेटे को दिलाई सपा की सदस्यता

Read Also: Lok Sabha Election: अलीगढ़ में गिरा मतदान का प्रतिशत, इस बार 56.62 फीसद वोट पड़े, 15 साल बाद सबसे कम हुई वोटिंग

जिला निर्वचान अधिकारी ने घोषित की अधिसूचना

अमेठी लोकसभा क्षेत्र में पांचवें चरण में मतदान कराए जाने के लिए शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत ने कार्यक्रम घोषित किया। बताया कि नामांकन शुक्रवार से तीन मई तक, नामांकन पत्रों की जांच चार मई तथा छह मई को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 20 मई को मतदान तथा चार जून को मतगणना होगी। नामांकन का समय सुबह ग्यारह से शाम तीन बजे तक निर्धारित किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।