Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमेठी में रुकेंगी या चली जाएंगी वापस, हार के बाद क्या होगा Smriti Irani का फैसला? कहा- बहन के संबंध का भविष्य...

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 08:42 PM (IST)

    Smriti Irani अमेठी में नतीजे आने के बाद भाजपा उम्मीदवार स्मृति इरानी से जब भाजपा कार्यकर्ता मिले तो वह भावुक हो उठे। स्मृति ने सभी को ढांढस बंधाया औ ...और पढ़ें

    अमेठी में रुकेंगी या चली जाएंगी वापस, हार के बाद क्या होगा Smriti Irani का फैसला?
    अमेठी में रुकेंगी या चली जाएंगी वापस, हार के बाद क्या होगा Smriti Irani का फैसला?

    जागरण संवाददाता, अमेठी। पिछले 10 साल में स्मृति ने अमेठी से अपना दीदी वाला रिश्ता जोड़ा। अब वह जब अमेठी से चुनावी रण में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से हार गईं तो वह अमेठी में रुकेगी या वापस चली जाएंगी। इसको लेकर भी चर्चा शुरू हो गई।

    वहीं भाजपा व स्मृति के समर्थकों को उम्मीद है कि स्मृति का अमेठी से दीदी वाला रिश्ता आने वाले समय में भी कायम रहेगा। अमेठी में नतीजे आने के बाद भाजपा उम्मीदवार स्मृति इरानी से जब भाजपा कार्यकर्ता मिले तो वह भावुक हो उठे। स्मृति ने सभी को ढांढस बंधाया और कहा कि बहन के संबंध का भविष्य नहीं पूछा जाता है।

    यह रिश्ता तभी खत्म होगा जब अर्थी उठेगी। बेटी कभी अपने परिवार व घर से दूर नहीं होती है। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी गौरीगंज के मेदन मवई गांव में अपना आवास भी बनवाया है। ऐसे में भाजपा के लोगों का मानना है कि दीदी स्मृति का अमेठी आना-जाना बना रहेगा।

    बिलख उठे कार्यकर्ता

    स्मृति की हार से भाजपा के लोग दुखी हैं। जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र स्मृति को लेकर हुए सवाल पर ही भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि दीदी स्मृति ने अमेठी का बहुत विकास किया है। जनता की सेवा को उन्होंने अपना कर्तव्य माना। उनके द्वारा शुरू हुए कार्यों को हम आगे भी करते रहेंगे। वहीं दूसरे कार्यकर्ता भी स्मृति की बात सुनकर ही बिलख उठे। उनका कहना है कि उन्होंने अमेठी के गांव-गांव विकास को एक नई गति दी है।

    खबरें और भी