Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेठी में प्याज लदा ट्रक बाइक पर पलटा, तीन दोस्तों की मौत; एक की हालत गंभीर

    Updated: Fri, 29 May 2026 09:12 AM (IST)

    अमेठी में गौरीगंज-सुल्तानपुर मार्ग पर प्याज लदे ट्रक के पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक समारोह से लौट रहे तीन युवकों की मौत हो गई, ज ...और पढ़ें

    सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत।

    सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, अमेठी। गौरीगंज-सुल्तानपुर मार्ग पर गुरुवार रात दर्दनाक हादसे में एक समारोह से लौट रहे तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    त्रिलोकपुर गांव के पास शंकरगंज चौराहे के मोड़ पर प्याज लदा अनियंत्रित ट्रक पलट गया। हादसे में बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरातफरी फैल गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब 10 बजे दरपीपुर की ओर से दो बाइक पर सवार चार युवक रिश्तेदारी से अपने घर लौट रहे थे। तभी गौरीगंज की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा प्याज लदा ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक सीधे बाइक सवारों पर जा गिरा।

    हादसे में तीन युवकों की मौत

    हादसे में प्रिंस वर्मा (15) पुत्र श्यामलाल वर्मा निवासी गाना गाजीपुर थाना कोहंडौर प्रतापगढ़, सनी कुमार (25) निवासी गाना गाजीपुर थाना कोहंडौर प्रतापगढ़, राजू वर्मा (24) पुत्र बनवारी लाल वर्मा निवासी टूठावा (कैथापुर) थाना लंभुआ, जनपद सुलतानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। अजीत वर्मा पुत्र गोपाल वर्मा निवासी जदेड़ी थाना शामली भी हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गया।

    WhatsApp Image 2026-05-29 at 9.05.54 AM (1)

    हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग दौड़ पड़े। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रिंस, सनी और राजू को मृत घोषित कर दिया। अजीत की हालत गंभीर बनी हुई है।

    खबरें और भी

    चारों युवक 27 मई को मुंशीगंज निवासी रिश्तेदार ओमप्रकाश वर्मा के यहां आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और रात में वापस लौट रहे थे।

    हादसे के बाद लगा लंबा जाम

    हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ चारबाग स्टेशन पर बड़ा हादसा, प्लेटफार्म शेड गिरने से तीन यात्री घायल