लखनऊ चारबाग स्टेशन पर बड़ा हादसा, प्लेटफार्म शेड गिरने से तीन यात्री घायल
लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह प्लेटफार्म नंबर पांच का शेड गिरने से तीन यात्री घायल हो गए। आरपीएफ और जीआरपी ने घायलों को सिविल अस्पताल प ...और पढ़ें

चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच के शेड की टीन गिरी। जागरण
HighLights
चारबाग स्टेशन पर प्लेटफार्म शेड का हिस्सा गिरा।
हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हुए।
घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। शुक्रवार सुबह लखनऊ (चारबाग) रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच के शेड की टीन गिर गई। इससे तीन यात्री दब गए। आरपीएफ और जीआरपी की मदद से घायल यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया है।
लखनऊ रेलवे स्टेशन पर स्टेशन पुनर्विकास प्रोजेक्ट के तहत रेल भूमि विकास प्राधिकरण काम कर रहा है। एअर कोनकोर्स के लिए शेड हटाए गए थे। शुक्रवार सुबह आठ बजे उसका एक हिस्सा गिर गया। रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें- उम्रकैद कैदी का होगा लीवर प्रत्यारोपण, बस्ती जेल प्रशासन खर्च करेगा 14 लाख रुपये
इससे पहले लखनऊ जंक्शन की छत का हिस्सा गिर गया था। हालांकि उस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। जीआरपी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।