Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अमेठी पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष अजय राय, कहा- स्‍मृति ईरानी के 13 रुपये क‍िलो चीनी के बयान पर कसा तंज

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 06:09 PM (IST)

    अजय राय का गुरुवार को अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी का अमेठी से रिश्ता ...और पढ़ें

    मुसाफिरखाना में नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत करते पार्टी पदाधिकारी:- जागरण
    मुसाफिरखाना में नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत करते पार्टी पदाधिकारी:- जागरण

    मुसाफिरखाना, (अमेठी) संवाद सूत्र। वाराणसी से लखनऊ कार्यालय पदभार ग्रहण करने जा रहे कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय का गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी का अमेठी से रिश्ता पीढ़ियों का रहा है। कोई पालिटिकल रिश्ता नहीं है। राहुल गांधी ने झूठ नहीं बोला है।

    स्‍मृति‍ ईरानी के बयान पर कसा तंज   

    अजय राय ने कहा क‍ि अमेठी की जनता की मांग है राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। जनता अबकी बार भारी बहुमत से चुनाव जीता कर लोकसभा भेजेगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री स्‍मृत‍ि ईरानी पर 13 रुपये किलो चीनी के बयान को लेकर तंज भी कसा।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं में द‍िखा उत्‍साह    

    जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पहली बार जिले से होकर लखनऊ के लिए जा रहे हैं। वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर मुसाफिरखाना के बरना गांव के पास उनका स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कांग्रेसियों ने कहा कि हम सबके नेता राहुल गांधी आने वाले हैं।