अमरोहा के सरकारी अस्पतालों में 23 MBBS डॉक्टरों की भर्ती, प्रक्रिया पर उठे सवाल
अमरोहा के सरकारी अस्पतालों में संविदा पर 23 नए एमबीबीएस चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद है। हालांकि, साक्षात ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अमरोहा। सरकारी अस्पतालों संविदा पर 23 नये एमबीबीएस चिकित्सकों को तैनाती मिलेगी। सीडीओ के नेतृत्व में छह सदस्य कमेटी इनका साक्षात्कार कर चयन करेगी। जिससे मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त होंगी और मरीजों को राहत मिलेगी।
सरकारी अस्पतालों में लंबे समय से चिकित्सकों का अभाव है। क्योंकि जनपद में स्थाई चिकित्सकों के 198 पद स्वीकृत के सापेक्ष वर्तमान में महज 83 ही स्थाई चिकित्सक तैनात है। इसका कारण है कि शासनस्तर पर यूपीएससी के जरिये स्थाई चिकित्सकों की भर्ती नहीं हो रही है।
11 पद एससी, सात ओबीसी, पांच अन्य वर्ग के चिकित्सकों के पद लिए साक्षात्कार
वहीं संविदा पर स्वीकृत 55 चिकित्सकों के सापेक्ष महज 32 ही चिकित्सक तैनात है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर संविदा पर साक्षात्कार के जरिये चिकित्सकों की तैनाती करता है, लेकिन साक्षात्कार देने वालों में कुछ ही चिकित्सक मानकों पर खरे उतरते हैं। जिसके कारण चयन नहीं हो पाता है।
स्वास्थ्य विभाग ने फिर संविदा पर 23 एमबीबीएस चिकित्सकों के पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें एससी, एसटी के 11 पद, ओबीसी के सात पद और अन्य में पांच चिकित्सकों के पद शामिल है।
सीडीओ के नेतृत्व में छह सदस्य कमेटी लेगा साक्षात्कार
साक्षात्कार के जरिये इनका चयन होगा। प्रभारी सीएमओ डा. योगेंद्र कुमार ने बताया कि सीडीओ एके मिश्रा के नेतृत्व में छह सदस्य कमेटी गठित की गई है। कमेटी सभी अभ्यार्थियों का साक्षात्कार कर रही है।
बिना आवेदन के ही अभ्यार्थियों का लिया जा रहा इंटरव्यू
संविदा पर 23 चिकित्सकों का साक्षात्कार के जरिये चयन किया जाएगा। लेकिन इसमें अनियमितता बरती गई है। साक्षात्कार से पूर्व पहले इच्छुक अभ्यार्थियों को विभाग में आवेदन करना था। इसके बाद सभी आवेदनों की जांच पड़ताल के बाद अभ्यार्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना चाहिए था, लेकिन अबकी बार ऐसा नहीं हुआ, केवल समाचार पत्र में विज्ञप्ति प्रकाशित कराकर अभ्यार्थियों को सीधे साक्षात्कार के लिए बुला लिया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप देखेंगी खूबसूरत ताजमहल, आज आएंगी आगरा; पर्यटकों के लिए बंद नहीं होगा स्मारक
विभागीय चिकित्सकों का कहना है जिनका साक्षात्कार हो रहा है। इनमें से 13 अभ्यार्थी पूर्व सीएमओ डॉ. सत्यपाल सिंह के कार्यकाल के शामिल हैं। सांठगांठ हो गई थी, जिसके चलते पूर्व डीएम ने भर्ती को निरस्त कर दिया था। नियमानुसार साक्षात्कार से पहले विभाग को अभ्यार्थियों से आवेदन मांगने चाहिए थे।