विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमरोहा में कंधों पर जल कलश लेकर निकला चार साल का नन्हा कांवड़िया, भक्ति ने खींचा सबका ध्यान

Published: Sun, 02 Aug 2026 07:51 PM (IST)

अमरोहा में हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों के जत्थे में चार साल का एक नन्हा कांवड़िया आकर्षण का ...और पढ़ें

कंधों पर जल कलश लेकर निकला चार साल का नन्हा कांवड़िया।

कंधों पर जल कलश लेकर निकला चार साल का नन्हा कांवड़िया।

HighLights

  1. चार साल का बच्चा कान्हा बना नन्हा कांवड़िया।

  2. परिवार संग हरिद्वार से गंगाजल लेकर चला।

  3. अमरोहा में उसकी भक्ति ने सबका मन मोहा।

संवाद सहयोगी, मंडी धनौरा। आस्था की राह में उम्र कोई मायने नहीं रखती। इसका नजारा शहर के प्रमुख मार्गों पर उस समय देखने को मिला, जब बुलंदशहर का एक परिवार हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकला।

परिवार के सदस्य अपने-अपने कंधों पर जल कलश रखकर आगे बढ़ रहे थे, जबकि दल में शामिल चार साल का नन्हा कांवड़िया भी पूरे उत्साह के साथ उनके साथ चल रहा था।

भोलेनाथ का नाम लेते हुए मासूम की भक्ति लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गई। 11 अगस्त को सभी शिवरात्रि पर भगवान का जलाभिषेक करेंगे।

30 जुलाई से पवित्र श्रावण मास शुरू होने के बाद हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुलंदशहर, हाथरस, मथुरा समेत विभिन्न जनपदों के शिवभक्त बिजनौर स्टेट हाईवे के रास्ते शहर से होकर गुजर रहे हैं। यहां से कांवड़िए गजरौला की ओर रवाना हो रहे हैं। ऐसे में रविवार को बुलंदशहर के कांवड़ियों का एक जत्था शहर में लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया।

स्वजन कंधे पर जल कलश कांवड़ लेकर चल रहे थे, वहीं परिवार का चार वर्षीय बच्चा कान्हा जत्थे में सबसे आगे भोले का जयकारा लगाते हुए चल रहा था। हर कोई पैदल चल रहे बच्चे की आस्था को देखकर नतमस्तक दिखाई दिया।

परिवार के लोगों ने बताया कि वह परिवार में सुख-शांति और खुशहाली की कामना लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले हैं। नन्हे कांवड़िए को देखकर राहगीर भी उसकी भक्ति और उत्साह की सराहना करते नजर आए।

नन्हे कांवड़िए की मासूमियत और भोलेनाथ के प्रति आस्था ने यात्रा के दौरान लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। दल में कान्हा, भोले, रोहित, महेश, पिंटू, गौरव और नरेंद्र समेत अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर की आवासीय योजना में आवेदन से रह गए हैं तो तैयार रहें...अब मिलेगा फेज-2 में प्लाट खरीदने का मौका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।