Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमरोहा में माता-पिता के सामने बेटी की कार से कुचलकर मौत, सड़क पार कर रही थी बच्ची

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 07:34 PM (IST)

    अमरोहा में ईद मनाने आई छह वर्षीय बच्ची मायरा की सड़क पार करते समय कार की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार् ...और पढ़ें

    कार से कुचने से बच्ची की मौत।

    कार से कुचने से बच्ची की मौत।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, गजरौला। ईद मनाने के लिए स्वजन के साथ मौसी के घर गई छह वर्षीय बच्ची को सड़क पार करते समय कार ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। चालक कार को छोड़ कर फरार हो गया। बच्ची की मौत से स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    यह हादसा रविवार दोपहर बाद थाना क्षेत्र के गांव घासीपुरा में हुआ। पास के गांव कसेरवा निवासी मोहम्मद बाबर हरियाणा के करनाल में ट्रांसपोर्ट का संचालन करते हैं। साथ ही उनका स्पेयर पार्टस का काम भी है।

    बाबर के साढ़ू रिहासुद्दीन गांव घासीपुरा में रहते हैं। मोहम्मद बाबर के परिवार में पत्नी रेहाना, तीन बेटी व एक बेटा हैं। इन दिनों बाबर ईद मनाने घर आए हुए हैं। रविवार को वह पत्नी व बच्चों के साथ कार में सवार होकर ईद का त्योहार मनाने के लिए साढ़ू के घर आए थे। सड़क किनारे कार रोक कर बाबर पत्नी व बच्चों को उतार रहे थे।

    इसी दौरान उनकी छह वर्षीय सबसे छोटी बेटी मायरा जोकि गांव में ही निजी स्कूल की कक्षा एक की छात्रा थी, कार से उतर कर तेजी के साथ सड़क पार करने लगी। सामने से आ रही कार ने मायरा को टक्कर मार दी। हादस में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही चालक कार को छोड़ कर फरार हो गया।

    यह भी पढ़ें- संभल में भीषण सड़क हादसा: ओवरटेक के चक्कर में अर्टिगा-टेंपो भिड़े, तीन की मौत, नौ घायल

    हालांकि स्वजन मायरा को लेकर गजरौला सीएचसी भी पहुंचे थे, लेकिनचिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से स्वजन में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार को कब्जे में ले लिया है।

    खबरें और भी

    उधर बेटी की मौत से स्वजन में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।