कारोबार के नाम पर लिए 18.40 लाख रुपये हड़पे, कोर्ट के आदेश पर दिल्ली के पांच लोगों पर FIR
कारोबार के नाम पर किसान से 18.40 लाख रुपये हड़पने और पैसे मांगने पर मारपीट करने के आरोप में दिल्ली के पांच लोगों पर डिडौली पुलिस ने अदालत के आदेश पर प ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
किसान से 18.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी।
पैसे मांगने पर दंपती से मारपीट, जान से मारने की धमकी।
अदालत के आदेश पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज।
संवाद सूत्र, डिडौली। कारोबार के लिए सालभर पहले किसान से 18.40 लाख रुपये लेकर वापस नहीं किए। पीड़ित ने पैसे मांगे तो मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में डिडौली पुलिस ने अदालत के आदेश पर दिल्ली के तीन लोगों को समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज की है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव कलाली में सोनू कुमार का परिवार रहता है। सोनू का कहना है कि उनकी जान-पहचान दिल्ली के विकासपुरी निवासी हिमांशु, अमरीक सिंह व नरेश चावला से थी। घर भी आना-जाना था। आरोप है कि मई 2025 में तीनों लोगों ने सोनू से कारोबार में पैसे लगाने के लिए 18.40 लाख रुपये उधार लिए थे। सारे पैसे तीनों के खातों में ट्रांसफर किए थे। जल्दी ही पैसे लौटाने का वादा किया था।
सालभर बाद भी तीनों ने पैसे नहीं लौटाए तो सोनू ने तकादा किया। परंतु वह टालते रहे। एक मार्च 2026 को तीनों लोगों ने काल कर सोनू व उसकी पत्नी पिंकी को नारंगपुर में हाईवे पर पैसे देने के बहाने से बुलाया था। उनके साथ दो अज्ञात लोग और थे। आरोप है कि पांचों ने दंपती के साथ मारपीट की तथा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर डिडौली पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने अदालत की शरण ली थी।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि इस मामले में अदालत के आदेश पर दिल्ली के विकासपुरी निवासी हिमांशु, अमरीक सिंह व नरेश चावला को नामजद किया गया है। जबकि दो अज्ञात पर भी प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।