अमरोहा में पुलिस चौकी के पास लूट, महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए बाइक सवार बदमाश
अमरोहा के गजरौला में चौपला पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर दूर बाइक सवार बदमाशों ने रामपुर के एक परिवार से लूटपाट की। देर रात हुई इस घटना में बदमाशों ने ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, अमरोहा। बाइक सवार बदमाशों ने गजरौला में चौपला पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर पुलिस रामपुर के परिवार संग लूटपाट की। घटना शनिवार देर रात लगभग 12 बजे की है।
रविवार को होने वाले सगाई समारोह में शामिल होने गजरौला जा रहे थे
रामपुर में बिलासपुर के मुहल्ला साहूकारा निवासी विनीत रस्तोगी भांजी के रविवार को होने वाले सगाई समारोह में शामिल होने गजरौला जा रहे थे। विनीत के साथ उनकी पत्नी रोशनी, मां किरन रस्तोगी व दो बच्चे थे। शनिवार देर रात लगभग 12 बजे परिवार रोडवेज बस से चौपला पर उतरा।
पर्स में रखे थे रुपये और सोने-चांदी के जेवर
यहां पुलिस चौकी से लगभग 100 मीटर आगे ही चले थे कि एक बाइक पर दो बदमाशों ने रोशनी का पर्स लूटकर फरार हो गए। पर्स में 3000 रुपए तथा सोना-चांदी के जेवरात थे। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। शोर सुनकर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे हाथ न आए।