हाथरस पुलिस में बड़ा फेरबदल: मुरसान थानाध्यक्ष समेत कई निरीक्षक-उपनिरीक्षकों का तबादला, एसपी के कदम से खलबली
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने हाथरस जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई पुलिस निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का तबादला किया है। ...और पढ़ें

एसपी चिंरजीव नाथ सिन्हा।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, हाथरस। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कई निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं।
अरविंद कुमार बने नए थानाध्यक्ष मुरसान
प्रभारी निरीक्षक मुरसान वीरेंद्र प्रताप गिरि को हटाकर प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया गया है। वहीं, प्रभारी चौकी आगरा रोड उपनिरीक्षक अरविंद कुमार को थानाध्यक्ष मुरसान की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक मुरसान वीरेंद्र प्रताप गिरि को विशेष जांच प्रकोष्ठ भेजा गया है। एसआइ अरविंद्र कुमार को प्रभारी चौकी आगरा रोड से थाना मुरसान का थानाध्यक्ष बताया गया है।
चंदपा जयप्रकाश को निरीक्षक अपराध थाना सादाबाद बनाया
निरीक्षक अपराध थाना चंदपा जयप्रकाश को निरीक्षक अपराध थाना सादाबाद बनाया गया है। निरीक्षक अपराध सादबाद नदीम असगर को प्रभारी सम्मल सेल वाचक भेजा गया है। अवधेश कुमार को प्रभारी लोक शिकायत प्रकोष्ठ याचक बनाया गया है। एसआइ सुनील कुमार वर्मा को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी आगरा रोड भेजा है।
एसआई यदुनाथ सिंह को चौकी प्रभारी मेंडू गेट बनाया गया
एसआई सत्यपाल यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी आगरा रोड बनाया गया है। सासनी में तैनात एसआई यदुनाथ सिंह को चौकी प्रभारी मेंडू गेट बनाया गया है। देवेंद्रपाल सिंह को थाना मुरसान से प्रभारी चौकी देदामई बनाया गया है।