MJPRU Convocation: अमरोहा की बेटियों ने मारी बाजी, अंजलि, प्रियांशी और भव्या को मिला स्वर्ण पदक
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में अमरोहा की तीन छात्राओं प्रियांशी, अंजलि और भव्या को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, नयाब अ ...और पढ़ें

अंजलि, प्रियांशी और भव्या
HighLights
रुहेखंड विश्वविद्यालय बरेली में हुआ दीक्षा समारोह
जागरण संवाददाता, अमरोहा। बरेली रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षा समारोह में श्रीमद दयानंद कन्या महाविद्यालय गुरुकुल चाेटीपुरा की तीन बेटियाें को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। तीनों ने अपने-अपने विषय में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किया है। जिससे कालेज में खुशी की लहर है। प्राचार्य डाॅ. सुमेधा ने होनहार बेटियों का उत्साहवर्धन कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
दरअसल, मंगलवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में दीक्षा समारोह था। जिसमें सभी महाविद्यालयों अपने विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह था। अमरोहा जनपद से ही श्रीमद दयानंद कन्या महाविद्यालय समेत अन्य महाविद्यालयों के होनहार छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था।
इसमें गुरुकुल चोटीपुरा महाविद्यालय की छात्रा प्रियांशी व अंजलि को एमए संस्कृत में 90.80 अंक प्राप्त करने करने पर स्वर्ण तथा इसी महाविद्यालय की भव्या को बीए में 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पद से सम्मानित किया है। जिससे महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। प्राचार्या डाॅ. सुमेधा ने तीनों होनहार छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी है।
दीक्षा समारोह में 70 प्रतिशत बेटियां सम्मानित
प्राचार्या डाॅ. सुमेधा ने बताया कि रुहेलखंड बरेली में आयोजित दीक्षा समारोह में विभिन्न कालेजों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया था। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सर्वाधिक 80 प्रतिशत बेटियाें को सम्मानित किया गया है।
खबरें और भी
बीएड में अफशा भी स्वर्ण पदक से सम्मानित
नयाब अब्बास गर्ल्स महाविद्यालय की बीएड की होनहार छात्रा अफशा फातिमा ने भी दीक्षा समारोह में प्रतिभाग किया था। जिन्हें बीएड में 82.64 अंक प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। कालेज प्राचार्या डा. लुबना हामिद ने होनहार छात्रा को बधाई देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।