Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बीमारी का इलाज या धर्मांतरण का जाल? धनौरा में बजरंग दल ने रुकवाई बिना अनुमति वाली सभा

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 03:08 PM (GMT+05:30)

    मंडी धनौरा में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने एक चर्च में बिना अनुमति धार्मिक चंगाई सभा का विरोध किया। आरोप है कि सभा में गरीब हिंदू परिवारों को बीम ...और पढ़ें

    पूछताछ करती पुल‍िस

    पूछताछ करती पुल‍िस

    जागरण संवाददाता, मंडी धनौरा। चर्च में बिना अनुमति धार्मिक चंगाई सभा के आयोजन पर बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि सभा के माध्यम से गरीब हिंदू परिवारों को बीमारी ठीक कराने का झांसा देकर गुमराह किया जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया व चर्च में एकत्रित लोगों को घर वापस भेज दिया।

    मुहल्ला चामुंडा में चर्च स्थित है। रविवार की सुबह बजरंग दल के प्रांत गौ रक्षा प्रमुख हेमंत सारस्वत व विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक सैनी कार्यकर्ताओं के साथ चर्च पर पहुंचे।

    यहां चंगाई सभा का आयोजन कर क्षेत्र के गरीब लोगों को बहला फुसलाकर उन्हें मतांतरण के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया।

    उनका आरोप था कि इन सभा में हिंदू समाज के लोगों को कभी बुखार तो कभी अन्य बीमारियों को ठीक करने का झांसा दिया जाता है। हंगामा बढ़ता देख थाना प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे व स्थिति को संभाला।

    साथ ही यहां मौजूद लोगों को घर वापस भेज दिया। उन्होंने बताया कि चर्च में किसी धार्मिक आयोजन के लिए लोग एकत्रित हुए थे। बिना अनुमति कार्यक्रम पर उन्होंने सभी को घर वापस भेज दिया है।

     

    यह भी पढ़ें- स्क्रैप और लकड़ी के नाम पर GST का खेल: अमरोहा में 8 फर्मों ने सरकार को लगाया 22 करोड़ का चूना