अमरोहा में दस साल से फरार 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचा
अमरोहा पुलिस ने 2016 के अपहरण मामले में दस साल से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी सोनू को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर अमरोहा-जोया मार्ग से ...और पढ़ें

HighLights
अमरोहा पुलिस ने दस साल से फरार इनामी आरोपी दबोचा।
2016 के अपहरण मामले में वांछित था आरोपी सोनू।
मुखबिर की सूचना पर अमरोहा-जोया मार्ग से हुई गिरफ्तारी।
जागरण संवाददाता, अमरोहा। बछरायूं थाना पुलिस ने करीब दस वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपित वर्ष 2016 में दर्ज मामले में वांछित था और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।
पुलिस के अनुसार, चौखट क्षेत्र निवासी सोनू ने वर्ष 2016 में एक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में फरार हो गया था। लगातार गिरफ्तारी से बचने पर पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
थानाध्यक्ष कुलदीप तोमर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अमरोहा-जोया मार्ग से आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर उसके भाई को बुलाकर पहचान की पुष्टि कराई गई।
आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपित रोबिन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित का चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 22 जुलाई की रात को थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी नल पर पानी भरने के लिए गई थी। यहां आरोपित राबिन ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने जांच के दौरान साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपित को हिरासत में लिया।
थाना प्रभारी कुलदीप तोमर ने बताया कि मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। पुलिस प्रकरण की विवेचना नियमानुसार आगे बढ़ा रही है।