Amroha Accident: अमरोहा में रामायण पाठ के दौरान बड़ा हादसा, अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से 3 की मौत
अमरोहा के कांठ रोड पर एक अनियंत्रित डंपर हनुमान मंदिर परिसर में घुस गया, जहां रामायण पाठ चल रहा था। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए ...और पढ़ें

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त मंदिर
जागरण संवाददाता, अमरोहा। देहात थाना क्षेत्र के कांठ रोड पर गांव मिलक छावी व कोठी खिदमतपुर के बीच में अनियंत्रित डंपर हनुमान मंदिर परिसर में घुस गया। वहां उस समय रामायण पाठ चल रहा था। ट्रक श्रद्धालुओं को कुचलता हुआ मंदिर की दीवार से जा टकराया।

इसकी चपेट में आकर परम सिंह निवासी गांव धावड़ी, ओमपाल निवासी गांव नारायणपुर व पांच साल के आर्यवीर सिंह निवासी गांव शहबाजपुर की मौत हो गई। जबकि परविंद्र सिंह निवासी गांव अलियाबाद थाना डिलारी मुरादाबाद, गुरुवचन, धर्म सिंह व ब्रजपाल सिंह निवासी गांव धावड़ी थाना अमरोहा देहात घायल हुए हैं।
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया तथा अमरोहा-कांठ रोड पर जाम लगा दिया। डीएम डा. नितिन गौड़, एसपी लखन सिंह यादव व कई थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर मौजूद है तथा लोगों को समझा कर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।